नैनीताल

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा आज से शुरू

1253 परीक्षा केंद्रों में दो लाख 59 हजार 439 छात्र-छात्राएं देंगे परीक्षा

रामनगर। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा 16 मार्च यानी (आज) से शुरू हो जाएंगी। परीक्षा छह अप्रैल तक चलेंगी। 1253 परीक्षा केंद्रों में दो लाख 59 हजार 439 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। प्रदेशभर में सबसे अधिक अति संवेदनशील नौ केंद्र हरिद्वार जनपद में हैं, जबकि पौड़ी जनपद में पांच व पिथौरागढ़ में एक परीक्षा केंद्र ऐसा हैं। अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। साथ ही उड़नदस्ते भी निरंतर कड़ी निगरानी करते रहेंगे।
प्रदेशभर में 198 संवेदनशील परीक्षा केंद्र भी हैं।ऊधमसिंहनगर जनपद में सबसे अधिक 45 संवेदनशील केंद्र हैं। इन परीक्षा केंद्रों पर भी सुरक्षा और नकलविहीन परीक्षा के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। इस वर्ष उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा परिषद ने 83 नए परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इस वर्ष बोर्ड परीक्षा केंद्रों की संख्या 1253 है। सबसे अधिक परीक्षा केंद्र टिहरी जनपद में 145 और सबसे कम 39 चम्पावत जनपद में हैं। इस वर्ष उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा परिषद ने 83 नये परीक्षा केंद्र तैयार किए हैं। जिससे इस वर्ष बोर्ड परीक्षा केंद्रों की संख्या 1253 है। सबसे अधिक परीक्षा केंद्र टिहरी जनपद में 145 और सबसे कम 39 चम्पावत जनपद में हैं। प्रदेशभर में 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षा में इस बार दो लाख 59 हजार 439 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top