नई दिल्ली

बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने परिवार के साथ बदरीनाथ-केदारनाथ के दर्शन कर पूजा-अर्चना

देहरादून। बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला अपने परिवार के साथ बदरीनाथ-केदारनाथ दर्शन के लिए पहुंची। उन्होंने यहां परिवार के साथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। साथ ही श्रद्धालुओं से चारधाम यात्रा पर आने की अपील की। कहा कि बदरीनाथ- केदारनाथ धाम के दर्शन से वह अभिभूत हैं। 
कोटद्वार उत्तराखंड की मूल निवासी बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने ‘सिंह साब द ग्रेट, ‘सनम रे’ सहित कई फिल्मों में अभिनय किया है। इससे पहले उन्होंने कई ब्यूटी कांटेस्ट के खिताब भी जीते है।अभी बॉलीवुड में उनकी अभिनय यात्रा जारी है।
मंगलवार सुबह अभिनेत्री उर्वशी रौतेला पहले केदारनाथ धाम पहुंची। मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। भगवान केदारनाथ का जलाभिषेक किया। उनके साथ उनकी माता मीरा रौतेला तथा भाई यशराज रौतेला भी दर्शन को पहुंचे। पूजा-अर्चना के पश्चात बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने अभिनेत्री और उनके परिजनों को भगवान केदारनाथ का प्रसाद भेंट किया। बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डॉ हरीश गौड़ ने बताया केदारनाथ धाम में दर्शन के पश्चात अभिनेत्री उर्वशी रौतेला दोपहर को बदरीनाथ धाम दर्शन को पहुंची। इस अवसर पर उर्वशी रौतेला ने बदरीनाथ मंदिर सिंह द्वार पर अपने प्रशंसकों के साथ फोटो भी खिंचवाई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top