उत्तराखण्ड

ब्रेकिंग: आकाशीय बिजली गिरने से देवर-भाभी की मौत, घर में कोहराम

दोनों अपने-अपने कमरे थे, बिजली की चपेट में आने पर झुलसने से तोड़ा दम

चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिले में दर्दनाक हादसे की खबर है। यहां पर बिजली गिरने से देवर-भाभी की मौत हो गई। दोनों घर में अलग-अलग कमरे में थे। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है।
जानकारी के अनुसार, चमोली जिले के नंदानगर के सरपानी गांव में बिजली गिरने से एक ही परिवार के महिला और एक पुरुष की मौत हो गई है। दोनों देवर और भाभी थे। गांव के तालुरी तोक में अनुसूचित जाति की बस्ती में देवर भाभी अलग-अलग कमरे में थे। हेमा देवी (33) और जयप्रकाश (29) आकाशीय बिजली गिरने से बुरी तरह झुलस गए थे, जिन्हें रात में ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नंदा नगर में लाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top