नई दिल्ली

चमोली पुलिस एवं विधिक सेवा प्राधिकरण की सयुंक्त टीम द्वारा स्कूल छात्र-छात्राओं के साथ निकाली वृहद यातायात जागरुकता रैली

हरिद्वार- पुलिस अधीक्षक चमोली प्रमेन्द्र डोबाल के दिशा निर्देशन में जनपद में चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के क्रम में आज दिनांक 06/09/2023 को यातायात पुलिस चमोली व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चमोली की संयुक्त टीम द्वारा जनपद मुख्यालय गोपेश्वर में स्कूली बच्चों के यातायात नियमों संबंधी जागरूकता रैली निकाली गयी।

उक्त सड़क जागरूकता कार्यक्रम/ सड़क सुरक्षा रैली में स्कूली बच्चों के साथ मिलकर रैली निकालकर कर स्थानीय जनता को यातायात नियमों का पालन करने हेतु जागरूक किया साथ ही लोगों को सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों (हेलमेट का प्रयोग, तीन सवारी, बाइक स्टंटिंग, ओवरलोडिंग, ओवरस्पीडिंग आदि) के प्रति जागरुक करने के साथ ही उत्तराखंड पुलिस एप के अंतर्गत ट्रैफिक आई ऐप की भी जानकारी दी गई तथा बताया गया कि यदि नो पार्किंग जोन पर कोई वाहन खड़ा मिलता है जिससे जाम की स्थिति पैदा हो रही है की शिकायत उक्त ऐप के माध्यम से भी कर सकते हैं।
उक्त जागरूकता कार्यक्रम में विभिन्न स्कूल के बच्चों द्वारा प्रतिभाग किया गया व सभी बच्चों द्वारा यातायात सुरक्षा विषय पर जागरूकता स्लोगन बनाकर लाये गए
पुलिस एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की टीम द्वारा स्कूली बच्चों के साथ गोपेश्वर बाजार एवं कस्बा क्षेत्र में यातायात जागरूकता रैली निकालकर आमजनमानस को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।
इस दौरान सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिमरनजीत कौर, यातायात निरीक्षक प्रवीण आलोक, यातायात उपनिरीक्षक दिगम्बर उनियाल व विद्यालयों के अध्यापक मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top