हल्द्वानी

हल्द्वानी में सामूहिक दुष्कर्म मामले के बाद त्रिशूल होमस्टे पर चला बुलडोजर

हल्द्वानी के कटघरिया स्थित त्रिशूल होमस्टे में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म मामले के बाद प्रशासन का बड़ा एक्शन। सरकारी जमीन पर बने अवैध निर्माण को बुलडोजर से ध्वस्त किया।

हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र के कटघरिया स्थित त्रिशूल होमस्टे में नाबालिग किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म मामले के बाद प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। मंगलवार को सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर बनाए गए होमस्टे के अवैध हिस्से पर प्रशासन का बुलडोजर चला। इस दौरान टीम ने होमस्टे के अवैध किचन और स्टोर को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। इससे पहले प्रशासन और पर्यटन विभाग की संयुक्त टीम ने इस होमस्टे को सील कर दिया था।
सिटी मजिस्ट्रेट और एसडीएम के निर्देश पर प्रशासन की टीम ने यह सख्त कदम उठाया। राजस्व विभाग की जांच में सामने आया था कि त्रिशूल होमस्टे संचालक ने सरकारी भूमि पर कब्जा कर अवैध निर्माण किया है। रिपोर्ट की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में बुलडोजर ने सरकारी जमीन से अवैध ढांचे को जमींदोज कर दिया।
बता दें कि कटघरिया स्थित इसी त्रिशूल होमस्टे में बीते दिनों एक नाबालिग किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई थी। परिजनों की शिकायत पर मुखानी पुलिस ने तुरंत मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार आरोपियों में धीरज बिष्ट, नितिन पाल, अंश खत्री और हिमांशु गोनी शामिल हैं। इनमें मुख्य आरोपी धीरज बिष्ट साल 2026 में एमबीपीजी कॉलेज के छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी से अध्यक्ष पद का प्रत्याशी रह चुका है।
पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ कि होटल प्रबंधन ने बिना पहचान पत्रों की सही जांच किए आरोपियों को कमरा दिया था। इस गंभीर लापरवाही के बाद होटल प्रबंधन की भूमिका की भी जांच की जा रही है। प्रशासन की इस बुलडोजर कार्रवाई से क्षेत्र के अवैध होटल और होमस्टे संचालकों में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों ने साफ किया है कि नियमों का उल्लंघन करने और सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top