हरिद्वार

उपचुनाव : मंगलौर के लिब्‍बरहेड़ी में कांग्रेस और बसपा प्रत्‍याशी के समर्थ आपस में भिड़े

बदरीनाथ और मंगलौर में उपचुनाव के लिए हुआ मतदान, विधानसभा क्षेत्र में इतने मतदाता
देहरादून। बदरीनाथ और मंगलौर विधानसभा सीट पर आज उपचुनाव के लिए मतदान हुआ। मंगलौर विस की लिब्‍बरहेड़ी में कांग्रेस और बसपा प्रत्‍याशी के समर्थ आपस में भिड़ गए।
सभी मतदान केंद्रों तक पोलिंग पार्टियां पहुंच चुकी हैं। बदरीनाथ से भाजपा ने पूर्व विधायक राजेंद्र भंडारी को प्रत्याशी बनाया है। भंडारी लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे।
भाजपा ने मंगलौर विधानसभा सीट से करतार सिंह भड़ाना को प्रत्याशी बनाया है। भड़ाना हरियाणा और उत्तर प्रदेश में विधायक रह चुके हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी। जबकि कांग्रेस ने मंगलौर सीट से पूर्व विधायक काजी मोहम्मद निजामुद्दीन और बदरीनाथ सीट से लखपत बुटोला पर दांव लगाया है।
मंगलौर विधानसभा के उपचुनाव में लिब्बरहेड़ी के बूथ नंबर 54 पर कांग्रेस और बसपा प्रत्याशी के समर्थक आपस में भिड़ गए। मंगलौर के लिब्बरहेड़ी गांव में बूथ संख्या 54 पर कुछ लोग मतदान करने के लिए जा रहे थे। जब वह मतदान केंद्र के परिसर में पहुंचे तो यहां पर पहले से मौजूद कुछ लोगों ने उनको वापस जाने के लिए कहा।
बताया गया कि वह लोग नहीं चाहते थे कि मतदान किया जाए। इस बात को लेकर बहस शुरू हो गई। पुलिस कुछ समझ पाती, उससे पहले ही जमकर मारपीट हो गई। इसके बाद फायरिंग शुरू हो गई। जिससे यहां पर भगदड़ मच गई। पुलिस को इस बात की सूचना दी गई। इसके बाद एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह, एसपी क्राइम पंकज गैरोला कई सीओ एवं थानाध्यक्ष को लेकर मौके पर पहुंच गए। 
हालांकि जिला प्रशासन हरिद्वार ने बताया कि मंगलौर उपचुनाव के दौरान मतदेय स्थल पर फायरिंग की सूचना पूर्णरूप से तथ्यहीन है।
हंगामा कर रहे लोगों को लाठियां भांजकर खदेड़ा गया। पुलिस ने बताया कि चार लोग घायल हुए हैं। जिनके नाम  शकील अहमद, शहबान और तौकीर हैं। मतदान शांतिपूर्वक चल रहा है। उपद्रवियों की तलाश शुरू कर दी गई है। लोगों को निर्भय होकर मतदान करने के लिए कहा जा रहा है।
बदरीनाथ विधानसभा क्षेत्र में 1,02,145 मतदाता पंजीकृत हैं। इसमें 52,485 पुरुष, 49,658 महिला वोटर शामिल हैं। 2,566 सर्विस वोटर भी अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इस सीट पर भाजपा से राजेंद्र सिंह भंडारी, कांग्रेस से लखपत सिंह बुटोला और दो निर्दलीय प्रत्याशी मैदान में हैं। मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है। यह सीट कांग्रेस के कब्जे में थी। राजेंद्र सिंह भंडारी यहां से विधायक थे।
लोकसभा चुनाव के दौरान वह कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे। उपचुनाव में भाजपा ने उन्हें ही टिकट देकर मैदान में उतारा है। कांग्रेस ने भी इस सीट पर फिर से विजय पताका फहराने के लिए जोर लगाया हुआ है। मंगलौर में 1,19053 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें पुरुष वोटर 63287 और महिला वोटर 56617 हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top