देहरादून

सावधान: कहीं आप भी न हो जाएं इस तरह साइबर ठगी का शिकार, देहरादून में ठग लिए 47 लाख रुपये

देहरादून! हेलो….मैं मुंबई के थाने से बोल रहा हूं….आपके खिलाफ एफआइआर हुई है और साइबर ठगों ने दून के व्यक्ति से 47 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित की तहरीर पर साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी तहरीर में जगदीश प्रसाद निवासी जीएमएस रोड ने बताया कि चार अगस्त को उनके मोबाइल पर अज्ञात नंबर से फोन आया।
व्यक्ति ने एक नंबर भेजा और कहा कि यह नंबर आपका है। पीड़ित के मना करने पर व्यक्ति ने कहा कि वह राजीव सिन्हा मुंबई कोलाबा मुंबई स्टेशन से बात कर रहा है। आपके खिलाफ एफआइआर हुई है और अरेस्ट वारंट निकले हैं।
पीड़ित के अनुसार आरोपित ने डराया कि आपके खिलाफ मनी लांडरिंग का केस है। इसके बाद ठग ने पूछा कि आपका खाता केनरा बैंक में है तो पीड़ित ने मना कर दिया।
फिर व्यक्ति ने धमकाया कि आपने नरेश गोयल के लिए मनी लांडरिंग की है। यदि आपने सहयोग किया तो वारंट रुकवा देंगे। इसके बाद आरोपित ने केस से बचने के लिए सीबीआई चीफ व जस्टिस के नाम पत्र भी लिखवाया और तत्काल खाते में 47 लाख रुपये ट्रांसफर करने को कहा। पूरी धनराशि कोर्ट से वैरिफाई कर वापस करने की बात कही। पीड़ित ने पांच अगस्त को आरोपित की ओर से दिए खाते में 47 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। अब तक धनराशि वापस नहीं आई तो तब उन्हें ठगी का एहसास हुआ। सीओ साइबर थाना अंकुश मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, मामले की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top