हरिद्वार

टारगेट क्लासेज़ हरिद्वार की छात्रा रवीना उत्तराखंड ग्राम विकास अधिकारी के पद पर चयनित हुई

हरिद्वार। टारगेट क्लासेज़ हरिद्वार के संस्थापक शुभम् प्रधान ने रवीना को विशेष रूप से अपने कोचिंग सेंटर में आमंत्रित कर सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी और कहा कि रवीना अपने परिवार ही नहीं बल्कि पूरे मोहल्ले में सरकारी नौकरी पाने वाली पहली लड़की बनी हैं। यह सफलता रवीना की कड़ी मेहनत और समर्पण का प्रमाण है।
रवीना ने इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरूजनों को देते हुए कहा, “मेरे माता-पिता और गुरूजनों ने मुझे हमेशा प्रोत्साहित किया और मार्गदर्शन दिया। उनकी अनमोल शिक्षा और समर्थन के बिना यह सफलता संभव नहीं थी। इसके साथ ही, रवीना की इस उपलब्धि ने अन्य बच्चों को भी प्रेरित किया है। उनके इस सफर ने बच्चों के मन में यह विश्वास जगाया है कि कड़ी मेहनत और समर्पण से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top