उत्तराखण्ड

गांव चलो अभियान के लिए मुख्यमंत्री धामी लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र के कमलेड़ी गांव में प्रवास करेंगे

भाजपा ने नौ से 11 फरवरी तक चलने वाले अभियान में सभी मंत्रियों, विधायकों और पार्टी के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय की
देहरादून। भाजपा ने नौ से 11 फरवरी तक चलने वाले गांव चलो अभियान के लिए मुख्यमंत्री समेत सभी मंत्रियों, विधायकों और पार्टी के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर दी है।
अभियान के दौरान सभी नेता एक दिन यानी 24 घंटे का समय किसी एक गांव के बूथ पर बिताएंगे। इसी क्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र के कमलेड़ी गांव में प्रवास करेंगे।
भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने उक्त जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट बदरीनाथ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पांडुकेश्वर में प्रवास करेंगे। इसके अतिरिक्त पार्टी के सभी पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता राज्य के 11729 बूथों पर 24 घंटे प्रवास करेंगे। इस दौरान वे स्थानीय कार्यकर्ताओं व जनता से संवाद कर केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी देंगे। साथ ही विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से भी बातचीत करेंगे। यही नहीं, जनसमस्याओं के निराकरण का प्रयास भी करेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top