उत्तराखण्ड

बाल मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल सुचारू रूप से जारी रहे : उच्च न्यायालय

हरिद्वार- भेल ई.एम.बी हरिद्वार द्वारा संचालित विद्यालय बाल मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर 1 में आज अभिभावकों ने विद्यालय पहुंचकर खुशी जता एक दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी ।

इस स्कूल के बंद करने के आदेश को अभिभावकों आदि ने उच्च न्यायालय नैनीताल में चुनौती दी थी, जिसका न्यायालय से स्थगन आदेश प्राप्त हो गया है।

आदेश की प्रति अभिभावकों को दे हरिद्वार की अधिवक्ता सहयोगी नैनीताल शगुन कपिल ने कहा कि बेटी समाज की एक अभूतपूर्व देन है, जिसे पढ़ाने के लिए एक अच्छे विद्यालय की आवश्यकता है। अतः बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के सिद्धांत का सभी को पालन करना होगा, यह सभी छात्राओं के लिए वरदान साबित होगा।


पार्षद व अधिवक्ता हितेश कुमार, पार्षद सुनील पांडे ने कहा यह विद्यालय बहुत लंबे समय से ऊंचे स्तर की शिक्षा देता रहा है जो समाज के लिए बहुत आवश्यक है। छात्र-छात्राओं को पूरी मेहनत के साथ कार्य करने के लिए कहा जिससे उनका नाम प्रदेश, देश व राष्ट्र में फैले तथा विद्यालय का नाम भी ऊंचाइयों तक जाए।
समाजसेवी एवं भाजपा की पूर्व जिला अध्यक्ष रीता चमेली व रेनू शर्मा ने कहा कि भेल हरिद्वार हमेशा से ही सामाजिक कार्यों में अग्रणी रहा है। आसपास के क्षेत्रों में भी सभी स्कूलों में अभूतपूर्व योगदान दिया है।
पार्षद चंद्रभान ने सभी भेल यूनियन को धन्यवाद करते हुए कहा कि यह कार्य सभी भेल कर्मचारियों के सहयोग से हुआ है, सभी का कर्तव्य है कि इस पुनीत कार्य में अपनी आहुति डालकर राष्ट्र की सेवा करने का संकल्प लें व इसको आगे बढ़ाएं।
इस अवसर पर अभिभावकों में रीता चमोली, चित्रलेखा, मनु शर्मा, रेनू शर्मा, ममता देवी ,अंजना ,सुमन, राजेश कुमार ,संदीप कुमार, संजू, ममता थपलियाल ,सुशील कुमार, मीनाक्षी गौतम, अंशिका बघेल, राधिका ,अर्पित बघेल, लक्ष्य गौतम ,शिवराज सिंह ,आरोही रस्तोगी ,अनन्या ,संगीता देवी, साक्षी ,ऋषभ ,रेखा शर्मा ,खुशी शर्मा ,अशोक शर्मा ,कनिका शर्मा, साक्षी शर्मा ,शोभा देवी, नितेश सिंह, उमा देवी ,पिंकी शर्मा, कार्तिकेय, उमेश कविता, सलोनी,मीनू,दीपा आदि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top