नई दिल्ली

नैनीताल में आरएसएस कार्यकर्ताओं का पथ संचलन

वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ नन्हें मुन्हें बच्चे और बच्चों का ही एक बैंड भी पथ संचलन में चला साथ

(कमल जगाती)
नैनीताल।
उत्तराखंड के नैनीताल में सैकड़ों आरएसएस कार्यकर्ताओं ने सड़क में पथ संचलन कर अनुशासन का संदेश दिया। इन वरिष्ठ लोगों के साथ नन्हें मुन्हें बच्चे और बच्चों का ही एक बैंड भी पथ संचलन के दौरान साथ साथ चला।
नैनीताल के मल्लीताल में वर्ष प्रतिपदा नवसंवत्सर के इस वर्ष को आर.एस.एस.ने भव्य रूप से अपना वार्षिक पथ संचलन कर मनाया। संघ की यात्रा मल्लीताल में राम सेवक सभा से चलकर बड़ा बाजार होते हुए मल्लीताल फ्लैट्स मैदान तक चली। यहां यात्रा के पहुंचने के बाद सदस्यों ने आर.एस.एस.और राष्ट्रीयता के गीत गाए और फिर यात्रा सम्पन्न हो गई। आर.एस.एस.के जिला संयोजक और मुख्य प्रवक्ता हेम चंद पाठक ने बताया कि संघ आज अपने संस्थापक, सरसंघचालक बलिराम हैडगेवार के जन्मदिन के साथ ही सृष्टि के प्रथम दिन के रूप में भी मनाते हैं। उन्होंने कहा कि संघ इसे उत्सव न मानकर संकल्प के रूप में लेता है। संघ के विचारों में इस कार्यक्रम से समाज को एकत्रित करने का प्रयास किया जाता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top