उत्तर प्रदेश

सहारनपुर जिले की नगर निकायों में 11 अप्रैल से नामांकन होंगे शुरू

12 नगरीय निकायों में 915160 मतदाता चार मई को चुनेंगे अपने प्रतिनिधि

सहारनपुर। जिले में नगर निकायों के चुनाव का बिगुल बज गया है। प्रथम चरण में चार मई को मतदान और 13 मई को मतगणना होगी। 11 अप्रैल से 17 अप्रैल तक नामांकन होंगे। नगर निकायों के आरक्षण की अंतिम सूची भी जारी हो गई है। जनपद के 12 नगरीय निकायों में 915160 मतदाता हैं। सबसे अधिक 621450 मतदाता नगर निगम में और सबसे कम 8905 मतदाता नगर पंचायत तीतरों में हैं। जिले में 12 नगरीय निकाय हैं। एक नगर निगम, चार नगरपालिका परिषद और सात नगर पंचायतें हैं। सभी नगर निकायों में 264 वार्ड हैं। मतदान के लिए 242 मतदान केंद्र और 898 मतदान स्थल बनेंगे।उत्तर प्रदेश में दो चरणों में चुनाव कराए जाएंगे। जनपद के नगरीय निकायों में प्रथम चरण में चार मई को मतदान है। मतगणना 13 मई को कराई जाएगी। जनपद के नगरीय निकायों के आरक्षण में कोई बदलाव नहीं हुआ है। चुनाव की घोषणा होते ही राजनीतिक दलों ने भी सरगर्मी बढ़ा दी है। नगर निगम के महापौर से लेकर पार्षद पदों और नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में अध्यक्ष और सभासद पद के टिकट के दावेदारों ने सक्रियता तेज कर दी है।

नगरीय निकायों में मतदाताओं की स्थिति

– निकाय वार्ड-मतदान केंद्र-मतदान स्थल-मतदाता

– नगर निगम सहारनपुर-70-141-553-621450

– नगर पालिका गंगोह-25-18-63-51984

– नगर पालिका देवबंद-25-22-89-80992

– नगर पालिका नकुड-25-07-26-19906

– नगर पालिका सरसावा-25-07-26-18192

– नगर पंचायत अंबेहटा पीर-12-03-12-13101

– नगर पंचायत नानौता-13-05-26-20837

– नगर पंचायत बेहट-13-07-20-16942

– नगर पंचायत चिलकाना-13-04-15-14950

– नगर पंचायत तीतरों-11-08-11-8905

– नगर पंचायत रामपुर मनिहारान-17-13-36-29872

– नगर पंचायत छुटमलपुर-15-07-21-18029

नगर निकायों में महापौर एवं अध्यक्ष पदों के आरक्षण की स्थिति

नगर निगम सहारनपुर पिछड़ा वर्ग
नगर पालिका सरसावा अनुसूचित जाति महिला
नगर पालिका नकुड़ अनारक्षित
नगर पालिका गंगोह पिछड़ा वर्ग महिला
नगर पालिका देवबंद अनारक्षित
नगर पंचायत बेहट अनारक्षित
नगर पंचायत चिलकाना पिछड़ा वर्ग
नगर पंचायत तीतरों अनारक्षित
नगर पंचायत रामपुर मनिहारान अनुसूचित जाति महिला
नगर पंचायत छुटमलपुर अनारक्षित

नगर पंचायत नानौता महिला

नगर पंचायत अंबेहटा पीर पिछड़ा वर्ग महिला

– 11 अप्रैल से नामांकन होगा। मतदान चार मई को होना है। जिला प्रशासन की नगर निकाय चुनावों के लिए तैयारियां हैं। – अखिलेश सिंह, जिलाधिकारी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top