उत्तराखण्ड

सीएम धामी से पीएम मोदी से की मुलाकात, इन योजनाओं के लिए मांगे 3000 करोड़

10 परियोजनाओं के विकास व निर्माण की अनुमति का अनुरोध, राष्ट्रीय परियोजना के रूप में पूर्ण वित्तपोषण के लिए मांगी स्वीकृति
देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भेंट कर उन्हें आठ व नौ दिसंबर को हो रहे वैश्विक निवेशक सम्मेलन के उद्घाटन के लिए आमंत्रित किया। साथ में राज्य के बहुमुखी विकास से जुड़ी महत्वाकांक्षी योजनाओं के लिए केंद्र से वित्तीय सहायता की मांग भी की।
सिलक्यारा सुरंग में फंसे श्रमिकों के बचाव अभियान की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन एवं आवश्यक संसाधन व मानवीय सहायता उपलब्ध कराने से ही अभियान सफल हो सका। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री ने अभियान से जुड़े व्यक्तियों, श्रमिकों और उनके स्वजन का भी मनोबल बढ़ाया। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से राज्य से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। 
जमरानी बांध परियोजना को प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना में सम्मिलित कर 1730.21 करोड़ की स्वीकृति पर उन्होंने खुशी व्यक्त की। साथ ही सौंग बांध पेयजल परियोजना के पूंजीगत व्यय के लिए वित्तीय सहायता के रूप में 2460 करोड़ रुपये की स्वीकृति देने पर बल दिया। 
जौलीग्रांट हवाई अड्डे के उच्चीकरण को विशेष वित्तीय सहायता के के रूप में 3000 करोड़ की वित्तीय सहायता का अनुरोध भी उन्होंने किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरिद्वार में ऋषिकुल आयुर्वेदिक कालेज परिसर में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान की स्थापना एवं न्यूजीलैंड के सहयोग से चल रही कीवी फिजिबिलिटी स्टडी में उत्तराखंड को सम्मिलित करने की पैरवी की। 
मुख्यमंत्री ने मानसखंड मंदिर माला परियोजना के विकास तथा पिथौरागढ़ के लिए सुगम यात्रा को 508 किमी सड़क के लिए 20 डीपीआर की स्वीकृति के 1000 करोड़ की स्वीकृति का अनुरोध भी किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कुमाऊं में तीन राज्य मार्गों काठगोदाम-भीमताल ध्यानचुली- खेतीखान-लोहाघाट-पंचेश्वर मोटर मार्ग, मोहान-भतरोंजखान-भिकियासैंण-देघाट-बुंगीधर नागचुलाखाल- मेहलचौरी मोटर मार्ग, खैरना-रानीखेत-भतरोंजखान मोटर मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित किया जाए। 
जोलिंगकोंग-बेदांग, सिपू-टोला एवं मिलम लाप्थल में 30 किमी की तीन सुरंग परियोजनाओं की स्वीकृति के साथ टनकपुर-बागेश्वर रेललाइन को राष्ट्रीय परियोजना के रूप में 44,140 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति का अनुरोध किया। 
उन्होंने नैनी-सैनी हवाई अड्डे से फिक्स्ड विंग वायुयान के संचालन, पंतनगर हवाई अड्डे के विस्तार को त्वरित कार्यवाही करने तथा कुमाऊं क्षेत्र में राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र की स्थापना का प्रधानमंत्री से अनुरोध किया। 
मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ जिले में धौलीगंगा एवं गौरी गंगा नदियों पर प्रस्तावित विभिन्न जल विद्युत परियोजनाओं के विकास एवं निर्माण की अनुमति तथा अलकनंदा, भगीरथी एवं उसकी सहायक नदियों में 771 मेगावाट क्षमता की निर्विवादित 11 परियोजनाओं के विकास एवं निर्माण की अनुमति देने को कहा। 
अलकनंदा, भगीरथी एवं उसकी सहायक नदियों में विशेषज्ञ समिति-2 से संस्तुत 1352 मेगावाट क्षमता की 10 परियोजनाओं के विकास एवं निर्माण की अनुमति देने का भी अनुरोध किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top