देहरादून

राजधानी में सर्द रात में सड़क पर निकले सीएम धामी, जरूरतमंदों को ओढ़ाया कंबल

आईएसबीटी में यात्रियों से बातचीत कर साफ-सफाई समेत तमाम व्यवस्थाओं को लेकर फीडबैक भी लिया
देहरादून। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार देर शाम आईएसबीटी समेत शहर के तमाम इलाकों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने आईएसबीटी और आसपास के इलाकों में सड़क पर जरूरतमंद लोगों को कंबल भी वितरित किए। इसके साथ ही आईएसबीटी में मौजूद यात्रियों से बातचीत कर साफ-सफाई समेत तमाम व्यवस्थाओं को लेकर फीडबैक भी लिया।
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेशभर में शीतलहर का प्रकोप बढ़ने लगा है, इसको देखते हुए शहरी और ग्रामीण इलाकों में अलाव की पर्याप्त व्यवस्था की जाए। सीएम ने नगर निगम एवं नगर पालिका के क्षेत्रों में संचालित रैन बसेरों की व्यवस्था भी दुरुस्त करने के निर्देश दिए। सीएम ने कहा कि ठंड से कोई भी जरूरतमंद परेशान नहीं होना चाहिए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top