उत्तराखण्ड

राज्य स्थापना दिवस पर CM धामी ने की 13 बड़ी घोषणाएं, मिला बड़ा तोहफा

1009053135

उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भराड़ीसैंण से महिलाओं, किसानों और आंदोलनकारियों के लिए 13 बड़ी घोषणाएं कीं।

देहरादून। उत्तराखंड की 26वीं वर्षगांठ के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भराड़ीसैंण (गैरसैंण) से राज्य के सर्वांगीण विकास और जनकल्याण के लिए 13 ऐतिहासिक घोषणाएं की हैं। इस भव्य समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने महिलाओं, किसानों, कर्मचारियों, युवाओं, बिजली उपभोक्ताओं और राज्य आंदोलनकारियों को बड़ी राहत देने का ऐलान किया।
मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, आशा कार्यकर्ताओं और भोजनमाताओं के मानदेय में 1 दिसंबर से बढ़ोतरी करने की घोषणा की। इसके साथ ही अतिथि शिक्षकों के मानदेय में वृद्धि का आश्वासन भी दिया गया। महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए ‘लखपति दीदी’ योजना के तहत महिलाओं को स्वरोजगार और व्यापार विस्तार हेतु प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।
राज्य आंदोलनकारियों की लंबे समय से लंबित मांगों के समाधान के लिए एक विशेष कैबिनेट समिति गठित की जाएगी। यह समिति चिह्नीकरण में छूट, दोहरी पेंशन और आश्रितों के प्रमाणपत्र जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों का निस्तारण करेगी। इसके अलावा, छोटे किसानों और बिजली उपभोक्ताओं का विलंबित बिजली बिल सरचार्ज माफ करने का निर्णय लिया गया है।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेश की अर्थव्यवस्था के 2.55 लाख करोड़ से बढ़कर 3.82 लाख करोड़ रुपये होने और 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां मिलने की उपलब्धि भी साझा की। लोकसंस्कृति के संरक्षण के लिए स्वर्गीय गोपाल बाबू गोस्वामी और स्वर्गीय चंद्र सिंह राही को प्रतिष्ठित ‘उत्तराखंड गौरव सम्मान’ देने का ऐलान किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top