उत्तराखण्ड

सीएम धामी के बड़े फैसले: खिलाड़ियों की पुरस्कार राशि बढ़ी, PRD जवानों को भी राहत

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चैंपियनशिप ट्रॉफी की इनामी राशि दोगुनी करने, ग्राम पंचायतों में खेल क्लब बनाने और सफाई कर्मियों का मानदेय बढ़ाने को मंजूरी दी।

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को निखारने और जनकल्याण से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी है। सरकार ने ‘मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी’ के विजेता खिलाड़ियों की पुरस्कार राशि बढ़ाने का बड़ा निर्णय लिया है। इसके साथ ही ओवरऑल विजेता जनपद को मिलने वाले मुख्यमंत्री कप की इनामी राशि ₹5 लाख से बढ़ाकर ₹10 लाख कर दी गई है।
नए फैसले के तहत न्याय पंचायत स्तर पर प्रथम पुरस्कार ₹400, द्वितीय ₹300 और तृतीय ₹200 मिलेगा। विधानसभा स्तर पर यह राशि बढ़कर ₹700, ₹500 और ₹400 हो गई है। संसदीय क्षेत्र स्तर पर विजेताओं को ₹1,000, ₹800 और ₹600 तथा राज्य स्तर पर ₹2,000, ₹1,500 और ₹1,000 दिए जाएंगे। प्रतियोगिता में शामिल खेलों की संख्या भी 32 से बढ़ाकर 50 कर दी गई है, जिसमें राज्य के पारंपरिक खेलों को खास जगह मिलेगी।
खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश की प्रत्येक ग्राम पंचायत में ‘मुख्यमंत्री खेल क्लब’ का गठन होगा। इसके अलावा देहरादून के आमवाला स्थित युवा केंद्र के पास खाली भूमि युवा कल्याण विभाग को हस्तांतरित की जाएगी। इस जमीन पर युवाओं के लिए मिनी स्टेडियम और अग्निवीर प्रशिक्षण केंद्र का निर्माण होगा। दूसरी ओर चम्पावत विधानसभा क्षेत्र के ढकना बडोला में श्री ऐड़ी ब्यानधुरा भूमिया मेला स्थल के सौंदर्यीकरण के लिए ₹109.88 लाख मंजूर किए गए हैं।
सरकार ने कर्मचारियों और जवानों के हित में भी अहम कदम उठाए हैं। प्रांतीय रक्षक दल यानी पीआरडी जवानों को होमगार्ड के समान मानदेय देने के लिए एक समिति का गठन किया जाएगा। साथ ही विभिन्न विभागों में कार्यरत सफाई कर्मियों का मानदेय बढ़ाने के प्रस्ताव को भी हरी झंडी मिल गई है। इन निर्णयों से प्रदेश के खिलाड़ियों और कार्मिकों में उत्साह का माहौल है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top