चंपावत

खटीमा में छठ महापर्व पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सूर्यदेव को दिया अर्घ्य

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा के ग्राम 22 पुल स्थित छठ घाट पर भगवान सूर्यदेव को अर्घ्य देकर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।

खटीमा। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को अपने गृह क्षेत्र खटीमा के ग्राम 22 पुल, खिलड़िया स्थित छठ घाट पर छठ महापर्व के पावन अवसर पर शिरकत की। यहां उन्होंने पूरे विधि-विधान के साथ भगवान सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित कर विशेष पूजा-अर्चना की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने छठी मैया और सूर्यदेव से समस्त प्रदेशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की।
पूजा-अर्चना के पश्चात मुख्यमंत्री धामी ने घाट पर बड़ी संख्या में मौजूद श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों से आत्मीय भेंट की। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों को लोकआस्था के इस महापर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। छठ घाट पर मुख्यमंत्री की उपस्थिति से श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिला और लोगों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ इस पर्व को मनाया।
इस अवसर पर श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि छठ महापर्व हमारी समृद्ध लोकसंस्कृति, अटूट आस्था, पवित्र परंपराओं और सामाजिक समरसता का एक अनुपम संगम है। उन्होंने कहा कि भगवान सूर्यदेव और छठी मैया की उपासना का यह पावन पर्व हमें प्रकृति के प्रति सम्मान, कृतज्ञता, संयम, सेवा और सामूहिक सद्भाव का महत्वपूर्ण संदेश देता है।
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि छठ महापर्व भारतीय संस्कृति की उन महान परंपराओं में से एक है, जो हमें प्रकृति के साथ सामंजस्य स्थापित करने की प्रेरणा देती हैं। ऐसे धार्मिक आयोजन पारिवारिक एवं सामाजिक एकता को सुदृढ़ करते हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि ये पर्व हमारी गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखने के साथ ही समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भाव की भावना को निरंतर मजबूत करते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top