हल्द्वानी

आयुक्त ने सडक चौडीकरण एवं डामरीकरण के कार्यो का स्थलीय निरीक्षण किया

हल्द्वानी- मुख्यमंत्री के आदेशों के क्रम में आयुक्त दीपक रावत ने रूद्रपुर- ट्रान्सपोर्ट नगर हल्द्वानी सडक चौडीकरण एवं डामरीकरण के कार्यो का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कहा 50 करोड की लागत से 21 किमी सडक के चौडीकरण एवं डामरीकरण कार्य पूर्व में काफी विलम्ब होने एवं वन विभाग की आपत्तियों के कारण कार्य काफी दिनों संचालित नहीं हो पा रहा था। उन्होंने कहा वन विभाग की आपत्तियों का निस्तारण कर दिया गया है, वर्तमान में सडक चौडीकरण एवं डामरीकरण का कार्य प्रारम्भ हो चुका है, जो सितम्बर 2023 तक कार्य पूर्ण कर लिया जायेगा। आयुक्त ने कहा सडक चौडीकरण से जहां दुर्घटनाओं पर लगाम लगेगी वही पर्यटकों एवं आम जनता के समय के साथ ही जाम से भी निजात मिलेगी।
प्रोजेक्ट मैनेजर ब्रिडकुल आकाश भटट ने बताया कि 50 करोड की लागत से 21 किमी सडक के चौडीकरण एवं डामरीकरण का कार्य सितम्बर 2023 तक पूर्ण कर लिया जायेगा। उन्होंने कहा सडक का लगभग कार्य पूर्ण हो चुका है अवशेष कार्य सितम्बर 2023 तक पूर्ण कर लिया जायेगा। निरीक्षण दौरान तहसीलदार सचिन कुमार, ब्रिडकुल के अधिकारी उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top