पिथौरागढ़

सड़क सुधारीकरण की मांग को लेकर समिति का धरना प्रदर्शन

अल्मोड़ा।सड़क सुधारीकरण संघर्ष समिति ने समिति के अध्यक्ष विनय किरौला के नेतृत्व मे लोक निर्माण विभाग कार्यालय में सड़क के सुधारीकरण तथा डामरीकरण के लिए धरना एवं प्रदर्शन किया संघर्ष समिति के तत्वाधान में विकास भवन से बेस चिकित्सालय तक 12 गांवो को जोड़ने वाली य़ह अत्यंत महत्वपूर्ण सड़क पर डामरीकरण तथा सोलिंग की जाने के लिए यह समिति विगत दो वर्ष से आंदोलन रथ है सड़क के निर्माण में शासन द्वारा शासनादेश भी पारित किया जा चुका है और धनराशी भी अवमुक्त हो गई है आज 28 जनवरी को अधिशासी अभियंता महोदय के द्वारा आश्वासन दिया गया है की सड़क का कार्य फरवरी अंत तक प्रारंभ कर दिया जाएगा यह आश्वासन अधिशासी अभियंता निर्माण खंड लोक निर्माण विभाग अल्मोड़ा के द्वारा लिखित रूप में दे दिया गया है इसलिए अब आशा है की सड़क का कार्य अभिलंब प्रारंभ होना चाहिए धरना एवं प्रदर्शन के दौरान लोगों ने विचार अभिव्यक्त किया और यह भी कहा कि यदि विकास के कार्य में कार्य करते हुए लापरवाही की जाती है तो यह शासनादेशों का उल्लंघन है तथा राज्य और देश के विकास में बाधा उत्पन्न करना माना जाएगा इसलिए शासनादेश में निर्गत धनराशि को अभिलंब कार्य रूप में वर्णित किया जाना अति आवश्यक है वक्ताओ ने यह भी विचार रखा यदि ऐसा नहीं होता है और मार्च में शासन द्वारा निर्गत की गई धनराशि कार्य न किए जाने के कारण लेफ्स होती है तो इसका पूर्ण दायित्व लोग निर्माण विभाग का होगा समिति अभी मानती है कि यदि किसी प्रकार का वैधानिक अथवा सार्वजनिक कार्य किया जाता है और उसे कार्य में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न होती है तो यह भी जिम्मेदारी लोग निर्माण विभाग के अधिकारियों की होगी और लिखित रूप में एक ज्ञापन भी अधिशासी अभियंता को प्रेषित कर दिया गया है संघर्ष समिति आशा करती है कि लिखित आश्वासन के अनुरूप अभिलंब लोग निर्माण विभाग सड़क का निर्माण प्रारंभ कर देंगे इस शरण का उपयोग इसलिए भी बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि यह सड़क बेस चिकित्सालय जो आप मेडिकल कॉलेज बन गया है उसके लिए नितांत आवश्यक है और सड़क के डामरीकरण होने के कारण जो मुख्य सड़क अल्मोड़ा की माल रोड है उसका भार भी काम होगा तथा लोगों को आए दिन हो रही परेशानी भी कम होगी इसके अतिरिक्त अल्मोड़ा नगर का विकास के लिए या सड़क रामबाण का काम करेगी। यह भी संबंध में मानना है कि सड़क के अभाव में 2012 से जनता परेशानी का सामना कर रही है किसी व्यक्ति के बीमार होने पांव टूटने या किसी जंगली जानवरों के आक्रमण करने में घायल होने पर आसानी से व्यक्ति चिकित्सालय नहीं पहुंच पा रहा है उसकी डोली के माध्यम से चिकित्सालय पहुंचना पड़ता है।


धरना देने वालों मे संघर्ष समिति के अध्यक्ष विनय किरौला,संरक्षक एस0ङी0 शर्मा,रुप सिंह,पान सिंह,आशीष बिष्ट,अमित बिष्ट ,भूपेन्द्र बिष्ट,कैलाश जोशी सुजीत राजेंद्रसिंह,योगेश कनवाल, गणेश लाल, पूरन सिंह बिष्ट आदि दर्जनो लोग उपस्थित रहे

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top