पिथौरागढ़

अल्मोड़ा में जाखनदेवी मार्ग का निर्माण शुरू

जाखनदेवी मोटर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू
अल्मोड़ावासियों ने ज्ञापित किया आंदोलनकारी विनय किरौला को धन्यवाद
अल्मोड़ा। आखिरकार लंबी वार्ता व आंदोलन के बाद जाखन देवी अल्मोड़ा का मार्ग जो कि लंबे समय से अल्मोड़ा में चर्चा का केंद्र बना हुआ था, कार्य आरंभ हो गया आज भी इस काम को आरंभ करने के लिए आंदोलनकारी विनय किरौला के नेतृत्व में राष्ट्र नीति प्रमुख विनोद तिवारी पहुंचे और तमाम अधिकारियों से परस्पर वार्तालाप स्थापित कर, कार्य शुरू हो गया।
गौरतलब हो कि जाखन देवी अल्मोड़ा सड़क का कार्य लंबे समय से चर्चा में है और यह तब चर्चा में ज्यादा आ गया था जब आंदोलनकारी विनय किरौला के नेतृत्व में सैकड़ो लोगों ने जाखन देवी अल्मोड़ा में धरना दिया था इसके बाद प्रशासन के हाथ पैर फूल गए।
आज जब यह रोड निर्माण कार्य आरंभ हुआ तो स्थानीय लोगों की आंखें भर आई और उनके अंदर उल्लास नजर आया जिस पर स्थानीय लोगों ने प्रसन्न होकर के आंदोलनकारी विनय किरौला को धन्यवाद अदा किया कि उन्होंने इतने लंबे समय तक लगातार क्रमबद्ध तरीके से संघर्ष करके इस सड़क का निर्माण कार्य शुरू करवाया।
धन्यवाद ज्ञापित करने वालों में स्थानीय लोगों में गणेश मेहरा,भूपेंद्र जोशी, शेखर जोशी, मोहम्मद आसिफ, शुभांशु रौतेला, गौरव पांडे, प्रकाश जोशी,चंद्रशेखर,रमेश चंद्र उपाध्याय,पूरन जोशी, सलीम अंसारी, जगदीश जोशी, मोहन चंद्र जोशी, जगदीश गोस्वामी, कंचन मंगोली, निर्मला पंत, ललित कोरंगा, मनोज उपाध्याय, जितेंद्र जोशी, रघुवीर मेहता, निर्मल मंगोली,पूरन मेहरा,कमल भंडारी, मनोज भट्ट, दीपक,कमल जोशी, मनोज जोशी,भैय्यू लोहानी ,दीवान सिंह मेहता, इत्यादि लोग शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top