हल्द्वानी

अल्मोड़ा की युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी सेना के जवान गिरफ्तार

सैनिक ने युवती को शादी का झांसा देकर अपने जाल में फंसाया, दुष्कर्म कर शादी से मुकर गया
हल्द्वानी।
अल्मोड़ा के लमगड़ा की एक युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी सेना के जवान को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि सैनिक ने युवती को शादी का झांसा देकर अपने जाल में फंसाया। उसके साथ दुष्कर्म करने के बाद शादी से मुकर गया।
महिला थानाध्यक्ष मीना आर्या ने बताया कि बीते 25 जनवरी को युवती ने लमगड़ा थाने में तहरीर दी थी। उसके आरोपी सेना का जवान विकास नेगी (26) निवासी नयाबाद, छड़ायल, हल्द्वानी, नैनीताल से उसकी दोस्ती हुई। उसने उसे शादी का झांसा देकर अपने जाल में फंसाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। जब पीड़िता ने उससे शादी करने की बात कही तो वह मुकर गया। पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ धारा 376 और 417 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया और मामला महिला थाने को हस्तांतरित हुआ। बीते मंगलवार को आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top