हरिद्वार

पुलिस ने 150 ग्राम चरस के साथ तस्कर दबोचा

हरिद्वार- कनखल पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक चरस तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 150 ग्राम चरस बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। कनखल थाना प्रभारी नरेश राठौड़ ने बताया कि मुख्यमंत्री उत्तराखंड महोदय के ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान 2025 के तहत जनपद को नशा मुक्त करने व नशा (अवैध शराब/स्मैक/ चरस/ गांजा आदि) तस्करों के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान को सफल बनाने के क्रम में बुधवार उपनिरीक्षक उपेंद्र सिंह ने टीम के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है।मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त ऋषिपाल पुत्र फूलसिंह निवासी ग्राम मिस्सरपुर थाना कनखल जनपद हरिद्वार को प्राथमिक विद्यालय मिस्सरपुर के पास से 150 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया गया है। जिसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। जिसके बाद उसे जेल भेजा गया। पुलिस टीम में नरेश राठौर थानाध्यक्ष, जगजीतपुर चौकी प्रभारी देवेंद्र तोमर, उपनिरीक्षक उपेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल सुनील राणा, कांस्टेबल सत्येंद्र रावत, कांस्टेबल सतीश कोटनाला मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top