पिथौरागढ़

दुग्ध संघ में व्याप्त भ्रष्टाचार से तंग दुग्ध विकास संगठन दो जून को करेगा धरना-प्रदर्शन

अल्मोड़ा। दुग्ध विकास संगठन के अध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट ने कहा है कि दुग्ध उत्पादकों सचिवों की लंबित मांगों को लेकर 2जून को अल्मोड़ा गांधी पार्क में धरना एवं प्रदर्शन होगा।
प्रेस को जारी बयान में उन्होंने कहा है कि पिछले दिनों दुग्ध संघ अल्मोड़ा में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर प्रवंध कमेटी के निलंबन, बहाली, फिर अध्यक्ष को अनर्ह किये जाने जैसे अनेक घटनाक्रम हुए किंतु किसी भी अधिकारी के खिलाफ आज तक कोई एफ आई आर दर्ज नहीं हुई। जबकि यदि भ्रष्टाचार हुआ है तो संबंधित पदाधिकारियों पर दण्डात्मक कार्यवाही भी होनी आवश्यक है।  कई बिंदुओं पर दुग्ध संघ अल्मोड़ा की सघन जांच  होनी आवश्यक है।
दुग्ध उत्पादकों की मांग पर दुग्ध मूल्य प्रोत्साहन व सचिव मानदेय की धनराशि उनके खातों में भेजी तो गयी हैं। किंतु वह पुरानी दरों पर ही भेजी गयी है। मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप बढ़ी दरों पर नहीं भेजी गयी है। हेड लोड की दरों में वृद्धि भी नहीं की गयी है। लम्पी बिमारी से पशुओं की मृत्यु पर मुवाअजा, त्वरित व प्रभावी इलाज की व्यवस्था जैसी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन होगा।  शासन प्रशासन को ज्ञापन भी प्रेषित किये जायेंगे। उन्होंने 2 जून को दुग्ध उत्पादकों, सचिवों से गांधी पार्क अल्मोड़ा पहुचने की आह्वान किया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top