उत्तराखण्ड

काष्ट एवं पठाल शैली में बनाएं होमस्टेः तिवारी

वीर चंद्र सिंह गढ़वाली योजना में होम स्टे के 7 आवेदन स्वीकृत
नैनीताल। पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना एवं दीनदयाल उपाध्याय गृह आवास होमस्टे विकास योजना के अंतर्गत चयनित आवेदकों के साक्षात्कार के लिए जिला चयन समिति की बैठक हुई। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. संदीप तिवारी की अध्यक्षता में बैठक विकास भवन भीमताल में हुई।
डॉ. तिवारी ने कहा कि होमस्टे योजना और गैर वाहन मद के अंतर्गत भवन निर्माण में पहाड़ी थीम अर्थात पारंपरिक काष्ट व पठाल शैली का प्रयोग किया जाए। इससे पहाड़ी परम्परा से देश विदेश के पर्यटक रूबरू हो सकेंगे। उत्तराखंड को अपनी विशिष्ट पहचान मिलेगी। उन्होंने पर्यटन अधिकारी बृजेन्द्र पांडेय को निर्देश दिये कि भविष्य में योजना के अंतर्गत आवेदन
करने वाले आवेदकों की पत्रावलियों को समस्त दस्तावेजों के साथ पूर्ण कर सबंधित बैंकों को प्रेषित किया जाए। आवेदकों को अनावश्यक बैंक व विभाग के चक्कर न लगाने पड़े, इसका लीड बैंक अधिकारी व पर्यटन अधिकारी विशेष ध्यान रखें।
11 वाहन और 9 गैर वाहन के आवेदन भी स्वीकृत
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना में वाहन मद के अन्तर्गत 13 आवेदक, गैर वाहन मद में 9 आवेदक व दीनदयाल उपाध्याय गृह आवास होम स्टे विकास योजना के अंतर्गत 08 आवेदकों के द्वारा आवेदन किया गया था। उक्त आवेदन पत्रों का निरीक्षण एवं परीक्षण करने के उपरांत समिति द्वारा वाहन
मद में 11, गैर वाहन मद में 9 एवं होम स्टे योजना के अंतर्गत 7 आवेदकों के आवेदन को वित्त पोषण के लिए योजना के अंतर्गत चयन किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने इन पत्रावलियों को संबंधित बैंक शाखाओ को वित पोषण हेतु तत्काल भेजे जाने के निर्देश पर्यटन अधिकारी को दिए। बैठक में महाप्रबन्धक उद्योग सुनील कुमार पंत, एआरटीओ रश्मि भट्ट, डीडीएम विशाल मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top