सोशल मीडिया वायरल

नहर में बहकर आए नोट, 500, 200, 100, 10 रुपये के नोटों के गड्डी लूटने मची होड़

सासाराम। सासाराम के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सोन उच्च स्तरीय नहर में मुरादाबाद पुल के पास मछली पकड़ने गए लोगों को रुपयों के बंडल मिले। नहर में रुपयों के मिलने की खबर से बंडल लूटने होड़ मच गई।
मिट्टी-पानी में सनी रुपयों की गड्डियों को बटोरने को लोग इतने बेकरार थे कि उन्होंने अपनी शर्ट और बनियान तक को झोला बना डाला। नहर से रुपए के बंडल मिलने की खबर दूर-दूर तक फैल गई और लोग नहर में कूद नोटों की गड्डियां बटोरने पहुंच गए। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि किस तरह लोग नोटों के बंडल को समेटने के लिए नहर में उतर गए हैं। जिसके हाथ जितने पैसे लग रहे हैं वो उन्हें समेटने में लगा है।
नहर में असली नोट कहां से आए फिलहाल यह पहेली बनी हुई है। पुलिस ने वहां पहुंचकर लोगों से बात की। पुलिस फिलहाल कोई खास जानकारी देने से परहेज कर जांच की बात कह रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि 10 से 50 रुपए के नोटों की कई गड्डियां मिली हैं, जिसे लोग लेकर चलते बने।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top