हल्द्वानी

हल्द्वानी के शनि बाजार रोड पर मिला व्यक्ति का शव, इलाके में मचा हड़कंप

orig 1 1669678445

हल्द्वानी के शनि बाजार रोड पर शुक्रवार देर रात बनभूलपुरा निवासी 45 वर्षीय सोनू का शव मिला। पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया और सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू की।

हल्द्वानी। शनि बाजार रोड पर शुक्रवार देर रात एक व्यक्ति का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने मंडी चौकी के पास बनभूलपुरा जाने वाले रास्ते पर शव पड़ा देखा और तुरंत पुलिस को खबर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और मृतक की पहचान बनभूलपुरा के लाइन नंबर 17 निवासी 45 वर्षीय सोनू के रूप में की।
सूचना मिलते ही पहले मंडी चौकी की टीम घटनास्थल पर पहुंची। जांच में पता चला कि यह क्षेत्र बनभूलपुरा कोतवाली के अंतर्गत आता है, जिसके बाद बनभूलपुरा पुलिस को मौके पर बुलाया गया। पुलिस टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया और आसपास के लोगों से पूछताछ कर शिनाख्त की प्रक्रिया पूरी की।
तलाशी के दौरान पुलिस को मृतक के कपड़ों की जेब से शराब के पौव्वे बरामद हुए हैं। पहचान होने के तुरंत बाद पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है।
एसपी सिटी हरबंस सिंह ने बताया कि पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज बारीकी से खंगाल रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि परिजनों की ओर से अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा होगा और उसी आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top