हरिद्वार

3 लोगों की डूबने से मौत, दो लोग ऋषिकेश तपोवन में गंगा और एक रुड़की गंगनहर में डूबा

हरिद्वार। ऋषिकेश तपोवन क्षेत्रान्तर्गत साईं घाट व निम बीच में गंगा नदी में डूबने से 2 लोगों की मौत हो गई।
आज दिनांक 25 में मार्च 2024 को पुलिस चौकी ढालवाला द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि तपोवन क्षेत्र में साईं घाट पर गंगा नदी में एक व्यक्ति डूब गया है जिसकी सर्चिंग हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।
उक्त सूचना पर एसडीआरएफ टीम मुख्य आरक्षी अर्जुन पंवार के हमराह मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर संभावित स्थानों पर गहन सर्चिंग अभियान चलाया गया। उसी दौरान एक अन्य घटना में निम बीच के पास एक अन्य व्यक्ति के डूबने की सूचना SDRF टीम को प्राप्त हुई। SDRF टीम के डीप डाइवर्स द्वारा संभावित स्थानों पर गहन सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
साईं घाट पर डूबे व्यक्ति का नाम:- श्री निखिल उम्र- 30 वर्ष, निवासी :- भटिंडा।
नीम बीच पर डूबे व्यक्ति का नाम :- श्री अक्षय उम्र 25 वर्ष, निवासी :- करनाल।
वहीं जनपद हरिद्वार – रूड़की क्षेत्र गंगनहर में डूबा युवक,  एसडीआरएफ ने किया शव बरामद। 25 मार्च 2024 को पुलिस कोतवाली गंगनहर द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि गंगनहर में एक युवक डूब गया है, जिसमें एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है। उक्त सूचना पर एसडीआरएफ टीम अपर उप निरीक्षक पविन्द्र धस्माना के हमराह मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल में पहुंचकर त्वरित कार्रवाई करते हुए राफ्ट के माध्यम से गंगनहर में उतरकर डीप डाइविंग के माध्यम से संभावित स्थानों पर गहन सर्चिंग अभियान चलाया गया जिस दौरान लगभग 15 फ़ीट गहराई से उक्त युवक के शव को गंगनहर से बाहर निकाल कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।
उक्त युवक रुड़की से अपने दोस्तो के साथ गंगनहर में नहाने आया था जहाँ नहाते समय अचानक उक्त युवक का पैर फिसलने के कारण अनियंत्रित होकर नदी में डूब गया।
मृतक का नाम :-श्री अजय सविथा पुत्र उम्र 22 वर्ष पुत्र कमलेश सविथा, निवासी- कानपुर, उत्तरप्रदेश।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top