पिथौरागढ़

पिथौरागढ़-नाचनी क्षेत्र गुटी गांव के पास खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत

एसडीआरएफ टीम ने 150 मीटर गहरी खाई से शव बरामद किया
पिथौरागढ़।
20 मार्च 2024 को जिला नियंत्रण कक्ष पिथौरागढ़ द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि गूटी गांव के पास खाई में एक व्यक्ति गिर गया है, जिसमें एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।
उक्त सूचना पर एसडीआरएफ  टीम मुख्य आरक्षी सुनील चंद के हमराह मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटनास्थल में पहुंच गया एसडीआरएफ टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए लगभग 150 मीटर नीचे गहरी खाई में उतरकर उक्त व्यक्ति तक पहुंच बनाई व देखा गया कि जिसकी मौके पर ही मृत्यु हो चुकी थी व उक्त व्यक्ति के शव को स्ट्रेचर द्वारा वेकल्पिक मार्ग से होते हुए मुख्य मार्ग तक लाकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।
घटनास्थल पर पहुंचकर एसडीआरएफ टीम को ज्ञात हुआ कि उक्त व्यक्ति अपनी बकरी चराने गया था वह अचानक पहाड़ से पैर फिसलने के कारण अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। मृतक व्यक्ति का नाम  :- श्री नारायण सिंह उम्र 55 वर्ष पुत्र गुमान सिंह।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top