देहरादून

देहरादून कोटी इछाड़ी मार्ग पर पिकअप वाहन खाई में गिरा, एक की मौत

देहरादून। 12 अगस्त 2023 SDRF टीम को सूचना हुई की छिब्रो पावर हाउस कोटी इछाड़ी मार्ग पर एक पिकअप वाहन खाई में होते हुए टोंस नदी में दुर्घटनाग्रस्त हुआ है, जिसमे SDRF टीम की आवश्यकता है।  
उक्त सुचना पर SDRF टीम ASI सुरेश तोमर के हमराह मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर त्वरित कार्यवाही करते हुऐ खाई में रोप के माध्यम से लगभग 100 मीटर नीचे खाई में उतरकर नदी में उक्त वाहन तक पहुँच बनायी। SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर गहन सर्चिंग करते हुए उक्त वाहन (UK07CD2372) में सवार एक व्यक्ति के शव को बरामद कर रोप स्ट्रेचर के माध्यम से मुख्य मार्ग तक लाकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया। उक्त व्यक्ति त्यूणी से सब्जी मंडी विकासनगर की ओर जा रहा था व अचानक वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा।
वाहन संख्या :- UK07CD2372
मृतक का नाम:- श्री पदम उम्र -29 पुत्र श्री खीम दास।
निवासी :- ग्राम – भटगढ़ी, पोस्ट ऑफिस – कथंग, तहसील – त्यूणी, जिला देहरादून।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top