देहरादून

देहरादून का जाम और महिला सुरक्षा व्यवस्था देखने बाइक पर निकले डीएम और एसएसपी

देहरादून। ट्रैफिक व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए रविवार को डीएम सविन बंसल ने एसएसपी अजय सिंह के साथ बाइक पर शहर का दौरा किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने राजपुर रोड स्थित डीएम कैम्प कार्यालय से घंटाघर, पलटन बाजार और बल्लूपुर चौक तक करीब 10 किलोमीटर तक बाइक पर शहर का निरीक्षण किया।
खास बात यह रही कि दोनों अधिकारी हेलमेट लगाकर बाइक पर आगे निरीक्षण करते हुए चल रहे थे और उनकी गाड़ियों का काफिला पीछे-पीछे चल रहा था।
इस दौरान डीएम ने कहा कि सहारनपुर चौक समेत जहां भी सीवर लाइन आदि का कम चल रहा है, संबंधित कंपनी को पहले एक जगह का काम पूरा करने के बाद ही आगे का काम शुरू करने की अनुमति दी जाएगी। इस दाैरान उन्होंने फ्लाई ओवर के नीचे पार्किंग की संभावनाएं तलाशी। साथ ही संबंधित विभागों से इसके रिपोर्ट मांगी है। इसके अलावा शहर के चौराहों और डिवाइडर आदि की चौड़ाई को जरूरत के अनुसार परिवर्तित कर मार्गों को सुगम बनाने के निर्देश दिए। डीएम ने बताया कि जल निकासी के इंतजाम और सड़कों के गड्ढे भी देखे गए हैं। इस पर संबंधित विभाग से रिपोर्ट मांगी गई है। घंटाघर पर जाम को खत्म करने के लिए ओवरब्रिज और डिवाइडर की चौड़ाई में बदलाव आदि को लेकर भी विचार विमर्श किया गया है।
इसके अलावा आईएसबीटी पर फ्लाईओवर के नीचे लगने वाले जाम का भी समाधान निकाला जाएगा। जरूरत पड़ी तो सरकारी भूमि पर फ्लाईओवर के जरिए ट्रैफिक मार्ग को आसान बनाया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top