सोशल मीडिया वायरल

क्या आप भी मोबाइल फोन चार्जिंग पर लगाकर सो जाते हैं?

अगर हां तो इसके नुकसान सुनकर आप भी रह जाएंगे दंग…
हल्द्वानी। मोबाइल फोन हमारी लाइफस्टाइल का अहम हिस्सा बन चुका है। लोग जहां सुबह उठते ही सबसे पहले मोबाइल स्क्रीन को गुड मॉर्निंग कहते हैं, तो वहीं उनकी गुड नाइट भी मोबाइल के साथ ही होती है। इतना ही नहीं ज्यादातर लोग तो वॉशरूम में भी अपना फोन साथ लेकर जाते हैं। मोबाइल फोन से जुड़ी कई ऐसी आदते हैं, जो हमारी सेहत के लिए हानिकारक होती हैं। इन्हीं आदतों में से एक है सोते समय बगल में मोबाइल चार्ज करना।
कई लोग अक्सर रात में मोबाइल इस्तेमाल करने के बाद उसे बगल पर ही चार्ज पर लगाकर सो जाते हैं। हालांकि, ऐसा करना आपकी सेहत के लिए बेहद हानिकारक हो सकता है। अगर आप भी उन लोगों में से हैं, जो सोते समय बगल में मोबाइल फोन चार्ज करते हैं।
हाल ही में एक मशहूर मोबाइल ब्रांड ने बगल में मोबाइल फोन चार्ज पर लगाकर सोने के संभावित खतरों के बारे में चेतावनी जारी की थी। अपनी इस चेतावनी में उन्होंने लोगों को आग, बिजली का झटका, चोट और संपत्ति के नुकसान के खतरे के प्रति आगाह किया था। साथ ही ओवरहीटिंग के बढ़ते जोखिम के कारण कंबल या तकिए के नीचे फोन चार्ज करने से भी सावधान किया गया है। गल में फोन को चार्जिंग पर रखकर सोना आपकी सेहत के लिए काफी हानिकारक हो सकता है।
जब भी आपका फोन चार्ज होता है, तो इस दौरान वह हीट प्रोड्यूस करता है। ऐसे में कई बार बिस्तर, कपड़े, तकिए या कंबल पर फोन चार्ज करते हुए हीटिंग या ओवरहीटिंग की वजह से आग भी लग सकती है।
जब भी मोबाइल फोन सैल टावर्स या किसी दूसरे डिवाइज के साथ कम्‍युनिकेट करते हैं, तो इस दौरान मोबाइल से रेडियोफ्रीक्‍वेंसी (आरएफ) रेडिएशन सहित इलेक्ट्रोमैग्नेटिक रेडिएशन निकलती हैं। ऐसे में लंबे समय तक इन रेडिएशन्स के संपर्क में आने से सेहत पर नकारात्मक प्रभाव पड़ते हैं। कुछ स्टडीज में यह भी पता चला है कि लंबे समय तक आरएफ रेडिएशन के संपर्क में रहने से कैंसर जैसी गंभीर समस्याओं का खतरा बढ़ता है। हालांकि, इस पर अभी भी लगातार शोध और चर्चाएं जारी हैं।
अगर आप सोते समय मोबाइल फोन के अपने पास रखते हैं, भले ही वह चार्ज पर न लगा हो, तब भी यह आपकी नींद में बाधा डाल सकता है। दरअसल, बार-बार नोटिफिकेशंस, एलर्ट्स, कॉल्‍स, मैसेज या ऐप अपडेट्स की वजह से आपकी नींद खराब हो सकती है, जिससे आपकी स्लीप साइकिल खराब हो सकती है। इसकी वजह आपकी नींद की क्वालिटी खराब हो सकती है, जिससे सेहत को काफी नुकसान होता है।
जब आपका फोन चार्ज होता है, तो उस दौरान नोटिफिकेशन आदि की वजह से बार-बार स्क्रीन चमकती है। ऐसे में इस दौरान स्क्रीन से निकलने वाली ब्‍लू लाइट आपकी नींद का पैर्टन खराब कर सकती है, जिससे सोना काफी मुश्किल हो सकता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top