हरिद्वार

चंद पैसों के लिए दोस्त बना हत्यारा, गंगनहर में दिया धक्का, हुआ खुलासा

युवक की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाई, गंगनहर से बॉडी की तलाश जारी

हरिद्वार। कोतवाली मंगलौर क्षेत्र के ग्राम ठोई मंगलौर निवासी तेजपाल द्वारा अपने पुत्र आजाद वीर का घर से कहीं चले जाने के संबंध में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। जिसको नियमानुसार अपराध क्रमांक देकर धारा 365 आईपीसी में तरमीम किया गया था।
जिस पर गुमशादा व्यक्ति की तलाश हेतु लगी पुलिस टीम द्वारा गुमशदा व्यक्ति की बॉडी नहर में जल पुलिस के माध्यम से सर्च कराया, परंतु कोई जानकारी नहीं मिली। गुमशुदा द्वारा किसी प्रकार का कोई मोबाइल का प्रयोग नहीं किया जाता था जिस कारण अभियोग का अनावरण की जटिलता बढ़ती जा रही थी।
गुमशुदा के दोस्तों से पूछताछ की गई तो जानकारी मिली की वो ड्राइवरी का काम करता था। जिसका एक दोस्त शिवकुमार शामली मेरठ का रहने वाला है जिससे वह काफी संपर्क में रहता था। शिवकुमार से पूछताछ की गई तो शिव कुमार द्वारा बताया गया कि गुमशुदा आजाद वीर के साथ ड्राइवरी का काम करता था नहर पटरी पर किसी कारण से आपस में पैसों को लेकर कहासुनी हुई जिससे कि अचानक धक्का-मुक्की में धक्का लगने के कारण आजाद वीर नहर में गिर गया तथा वह मौके से भाग गया।
जिस पर अभियुक्त शिवकुमार को हिरासत में लेते हुए मुकदमे में धारा 364, 304, 201आईपीसी की बढ़ोतरी की गई।
*गिरफ्तार अभियुक्त*
शिव कुमार उर्फ छोटू पुत्र किरताराम निवासी ग्राम लिसाड़ी थाना जिला शामली उत्तर प्रदेश हाल गांधी कॉलोनी नई मंडी मुजफ्फरनगर
*पुलिस टीम*
1. प्रभारी निरीक्षक श्री मनोज मेनवाल
2. उपनिरीक्षक श्री सुरेश कुमार
3. कॉन्स्टेबल रोशन
4. कांस्टेबल अरविंद

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top