चमोली

बद्रीनाथ से चमोली आ रही कार दुर्घटनाग्रस्त, कार सवार की मौत, पत्नी घायल

चमोली। विहरी चमोली के समीप बड़ा चाडा में वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में कार सवार युवक की मौत हो है, जबकि पत्नी घायल है।
आज दिनाँक 27 जुलाई 2024 को प्रातः 06:45 जिला नियंत्रण कक्ष चमोली द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक वाहन (MH 31CM 6183) बद्रीनाथ से चमोली की ओर आते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।
उक्त सूचना पर SDRF टीम SI कुलदीपक पांडेय के हमराह तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई। उक्त वाहन में एक दंपति सवार था, जो बद्रीनाथ से चमोली की ओर आ रहे थे कि अचानक वाहन अनियंत्रित होने से खाई की तरफ आधा लटक गया। अचानक लगे झटके से वाहन चला रहा युवक छिटककर खाई में गिर गया जबकि उसकी पत्नी गाड़ी में ही फंसी रही।
स्थानीय पुलिस व लोगों द्वारा गाड़ी में फंसी युवती को निकालकर पास के होटल में भिजवाया गया एवं युवक की खोजबीन आरम्भ की गई। परन्तु युवक का कुछ पता नही चल पाया। SDRF टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर गहन सर्चिंग ऑपरेशन चलाते हुए घटनास्थल से लगभग 300 मीटर नीचे नदी किनारे उक्त युवक के शव को ढूंढ लिया गया। SDRF टीम द्वारा कड़ी मशक्कत करते हुए शव को रोप व बॉडी बैग के माध्यम से ऊपर मुख्य मार्ग पर पहुँचाकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।
मृतक का विवरण:- अनूप पुत्र पुरुषोत्तम, उम्र 30 वर्ष, निवासी:- नागपुर महाराष्ट्र।
रेस्क्यू की गई युवती:- तृप्ति अनु हृदय पत्नी अनूप, निवासी:- नागपुर महाराष्ट्र।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top