देहरादून

त्यूनी में खाई में गिरा वाहन, दो लोगों की मौत

वाहन में 4 लोग थे सवार, एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू

देहरादून। आज दिनाँक 13 अप्रैल 2023 को थाना त्युनी द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया कि त्युनी रायगी  पर एक वाहन खाई में गिर गया है। जिसमे रेस्क्यू हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।
उक्त सूचना पर SDRF टीम अपर उपनिरीक्षक दीपक  के हमराह मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। SDRF टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुऐ तत्काल घटनास्थल पर पहुँचकर लगभग 400 मीटर नीचे गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त वाहन तक पहुँच बनायी। वाहन में 04 लोग सवार थे। 02 व्यक्तियों को खाई से बाहर निकालकर एम्बुलेंस के द्वारा अस्पताल भिजवाया गया। अन्य की  मौके पर ही मृत्यु हो गयी थी। SDRF द्वारा दोनों शवो को स्ट्रेचर की सहायता से  वेकल्पिक मार्ग द्वारा खाई से बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।
गौरतलब है की वाहन में सवार 04 लोग एक ही परिवार के थे जो बाजार से घर की और जा रहे थे की अचानक वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा।
वाहन संख्या नंबर :- UK07DZ2955
घायलों का विवरण :-
1. रिस्तिक चौहान उम्र – 16 वर्ष पुत्र श्री दीवान सिंह।
2.  नक्श 06 वर्ष पुत्र चन्दन सिंह।
मृतको का विवरण :-
1. श्री चन्दन उम्र -30 वर्ष पुत्र श्री पदम सिंह।
2.  बंटी उम्र – 14 वर्ष पुत्र दीवान सिंह।
निवासी :- छुमरा देहरादून।
*मीडिया सैल SDRF*

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top