उत्तर प्रदेश

दुबई में बैठे देते थे अमीर बनने का लालच, 400 करोड़ की ठगी में 16 गिरफ्तार

ऑनलाइन गेमिंग ऐप के जरिए गेम खेलने वालों का पैसा कर देते थे अपने खाते में ट्रांसफर

नोएडा। नोएडा पुलिस ने ऑनलाइन गेमिंग महादेव ऐप के जरिए लगभग 400 लाख रुपये का एक बड़ा खेल पकड़ा है। इस ऐप पर ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों का पैसा देखते ही देखते ऐप के एकाउंट में ट्रांफसर हो जाता है। थाना सेक्टर-39 पुलिस ऑनलाइन गेमिंग एप महादेव के जरिए सट्टेबाजी का धंधा चला रहे 16 सटोरियों को गिरफ्तार कर लिया है।
मामले की जांच की गई तो पुलिस को करीब 400 लाख रुपये के सट्टे का ट्रांजैक्शन मिला। सट्टेबाजी का पूरा कारोबार दुबई से संचालित होता था। दुबई में बैठा इस गिरोह का सरगना पूरे भारत में ऑनलाइन सट्टेबाजी का धंधा चला रहा है। मामले में जानकारी देते हुए डीसीपी हरिश्चंद्र ने बताया कि थाना सेक्टर-39 पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर-107 में ऑनलाइन सट्टेबाजी कराई जा रही है। सूचना के आधार पर एसीपी प्रथम रजनीश वर्मा के नेतृत्व में थाना प्रभारी अजय चाहर ने पुलिस बल के साथ बताए गए स्थान पर छापा मारा। इस दौरान पुलिस को देखकर ऑनलाइन सट्टा खिला रहे सटोरियों में हड़कंप मच गई।
पुलिस ने मौके से तरुण, राहुल, अभिषेक, आकाश साहू, हिमांशु, अनुराग शर्मा, दीपक, विशाल शर्मा, अभिरावत, दिव्य, प्रकाश, हर्षित, अक्षय, नीरज गुप्ता, आकाश जोगी व दीपक को गिरफ्तार किया है। साथ ही मौके से 80 मोबाइल फोन, 12 लैपटॉप, 96 सिम कार्ड, 100 एटीएम कार्ड, पासबुक, पासपोर्ट व भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक्स गेजेट्स बरामद हुए।
डीसीपी ने कहा कि पकड़े गए आरोपियों के खाते में जमा करीब 2 करोड़ रुपये फ्रिज कराए गए हैं। जांच के दौरान करीब 20 खातों में 400 लाख रुपये का ट्रांजैक्शन मिला है। आरोपियों के अन्य खातों की जानकारी मिली है जिनके होने वाले ट्रांजैक्शन के बारे में जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top