नई दिल्ली

आमने-सामने टकराई बाइक, दोनों बाइक चालकों की मौत

उधमसिंह नगर। बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में जसपुर में डेयरी संचालक और एक किशोर की मौत हो गई।मोहल्ला चौहानान निवासी आकिब (24) की मोहल्ले में ही दूध की डेयरी है। बुधवार को आकिब मोटरसाइकिल से महुवाडाबरा में दुकानदारों को दूध, मावा देने जा रहा था। वहीं, जनपद बिजनौर (यूपी) के थाना अफजलगढ़ के ग्राम अभयराजपुर निवासी अभिषेक (17) अपने चचेरे भाई कमलजीत को बाइक पर बैठाकर जसपुर में मजदूरी के लिए आ रहा था। महुवाडाबरा रोड पर जनता अस्पताल के पास आकिब और अभिषेक की बाइकों में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में तीनों बाइक सवार छिटककर दूर जा गिरे। हादसे में अभिषेक एवं आकिब की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कमलजीत गंभीर रूप से घायल हो गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top