उत्तराखण्ड

फर्जी एई बर्खास्त, नौ साल से सिंचाई विभाग तैनात था

फर्जी बीटेक डिग्री के आधार पर सिंचाई विभाग में नियुक्त हुए

देहरादून- सिंचाई विभाग ने सहायक अभियंता, ईसम सिंह को बर्खास्त कर दिया है। सचिव सिंचाई हरिचंद सेमवाल की ओर से इसके विधिवत आदेश जारी किए गए हैं। बताया जा रहा है कि ईसम सिंह पिछले नौ साल से फर्जी बीटेक डिग्री के आधार पर सिंचाई विभाग तैनात था।
सेमवाल ने बताया कि ईसम सिंह वर्तमान में यांत्रिक शाखा में सहायक अभियंता के पद पर कार्यरत थे। उनकी नियुक्ति बीटेक की डिग्री के आधार पर हुई थी, लेकिन डिग्री पर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसके बाद 2019 से उन्हें कई बार नोटिस देकर अपना पक्ष रखने को बुलाया गया, यही नहीं 2021 में व्यक्तिगत सुनवाई का भी मौका दिया गया, लेकिन ईसम सिंह अपना पक्ष रखने में नाकाम रहे। इसके बाद विभाग ने लोक सेवा आयोग हरिद्वार से उनकी सेवा खत्म करने की अनुमति मांगी थी। इसी साल मार्च में इस प्रकरण में आयोग की सहमति मिलने के बाद अब सभी औपचारिकताएं पूरी करते हुए, ईसम सिंह को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इसके लिए पूर्व में इस तरह के प्रकरणों में कोर्ट के आदेशों को आधार बनाया गया है। ईसम सिंह 2014 में सीधी भर्ती से सेवा में आए थे, इसके तत्काल बाद यह मामला सामने आ चुका था, लेकिन अब जाकर निर्णायक कार्रवाई हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top