हरिद्वार

हरिद्वार मंगलौर में ढाबे में गैस सिलेंडर फटने से लगी आग, अफरा तफरी मची

हरिद्वार। मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के आसफ नगर के समीप एक ढाबे में गैस सिलेंडर फटने की वजह से आग लग गई। इस दौरान खाना खा रहे कई कावड़ यात्री मौके से भाग खड़े हुए। हालांकि पुलिस मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया। इस दौरान आसपास अफरा तफरी मची रही। 
मंगलौर कोतवाली अमर चंद शर्मा ने बताया कि आसफ नगर में एक फौजी ढाबा है। यहां पर रात के समय काफी कांवड़ियों की काफी भीड़ थी। इस दौरान कांवड़ियों के लिए खाना बन रहा था। इसी बीच ढाबे की रसोई में अचानक गैस सिलेंडर फट गया। इससे वहां आग भड़क गई, और एक जोरदार धमाके के साथ सामान फैल गया। घटना होते ही वहां अफरा तफरी मच गई। ढाबे के कर्मचारी समेत कांवड़ यात्री ढाबे से बाहर निकल आए।
इसकी सूचना जैसे ही पुलिस और अग्निशमन विभाग को मिली तो मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। हादसे में एक ढाबा कर्मचारी घायल हुआ है। मामले की जांच की जा रही है। सिलिंडर के पाइप में आग लगी थी। अधिक गरम होने से धमाका हुआ छोटा सा। इससे ऊपर रखा सामान बिखर गया। गरम सब्जी हाथ पर गिरने से एक कर्मचारी का हाथ थोड़ा सा झुलस गया। बाकी सब ठीक है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top