नैनीताल

रामनगर में बनी मजार में नया निर्माण करने से रोकने पर दो वन रक्षकों को पांच लोगों ने पीटा

रामनगर। उत्तराखंड के रामनगर में बनी मजार में नया निर्माण करने से रोकने पर दो वन रक्षकों को पांच लोगों ने पीट दिया। आरोपित रसूखदार माने जा रहे हैं। यही वजह है कि पीडि़त वन रक्षकों की ओर से प्राथमिकी दर्ज करना तो दूर पुलिस ने तहरीर भी रिसीव नहीं की। 
तराई पश्चिमी वन प्रभाग के अंतर्गत वन रक्षक प्रमोद कुमार साथी वन रक्षक विपिन कुमार के साथ गश्त पर थे। गुरुवार सुबह करीब 11 बजे कालूसैयद मजार पर लोहे के स्तंभ लगाकर नया निर्माण किया जा रहा था। 
बताया जाता है कि वन क्षेत्राधिकारी के आदेश के अनुपालन में दोनों वन रक्षकों ने मौके पर पहुंचकर वहां मौजूद लोगों से लोहे के स्तंभ हटाने को कहा। इसके बाद शाम को गश्त से लौटते समय दोनों वन रक्षकों को मजार कमेटी से जुड़े पांच लोगों ने रोक लिया। वह निर्माण रोकने का विरोध करते हुए गालीगलौज पर उतर आए। 
आरोप है कि उसमें से एक ने वनरक्षक प्रमोद कुमार का गला दबा दिया। वह किसी तरह वह छूटा तो मौजूद लोगों ने वन रक्षकों की पिटाई शुरू कर दी। वन रक्षकों को जातिसूचक शब्द कहने का भी आरोप है। 
इस मामले में शाम को जिला उधमसिंह नगर के जसपुर कोतवाली में तहरीर दी गई, लेकिन पुलिस ने तहरीर रिसीव नहीं की। मजार में नया निर्माण करने से रोकने पर मारपीट करने वाला विभागीय संरक्षण प्राप्त बताया जा रहा है। वनाधिकारियों की शह पर उसे वन क्षेत्र में काम भी मिला हुआ है। तराई पश्चिमी वन प्रभाग रामनगर के एसडीओ संदीप गिरी ने बताया कि मजार में खंभे लगाए जा रहे थे। वन रक्षकों से कुछ मामला हुआ था। उनकी ओर से तहरीर दी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top