पिथौरागढ़

बागेश्वर: पुलिस अभिरक्षा से कैदी फरार मामले में थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, पांच पुलिसकर्मी निलंबित

बागेश्वर। जिले में पुलिस अभिरक्षा से कैदी के भागने के मामले ने पुलिस प्रशासन को हिला दिया था। घटना को गंभीरता से लेते हुए एसपी चंद्रशेखर आर. घोड़के ने कड़ा कदम उठाया है। थानाध्यक्ष खुशवंत सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया है, वहीं एक हेड कांस्टेबल समेत चार कांस्टेबल को निलंबित किया गया है। साथ ही मामले की विभागीय जांच की जिम्मेदारी सीओ अजय लाल साह को सौंपी गई है।
जानकारी के अनुसार, 17 सितंबर को कपकोट पुलिस ने दो युवकों को चरस के साथ गिरफ्तार किया था। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेशी के लिए ले जाया जा रहा था। झटक्वाली के पास एक रपटे पर वाहन की रफ्तार धीमी हुई तो दोनों आरोपी वाहन से कूदकर फरार हो गए। मौके पर पुलिस ने एक आरोपी साहिल को पकड़ लिया, लेकिन दूसरा युवक रोहित कुमार भागने में सफल रहा।
इस लापरवाही को लेकर एसपी ने कड़ी कार्रवाई की है। थानाध्यक्ष खुशवंत सिंह को लाइन हाजिर किया गया है, जबकि वरिष्ठ आरक्षी दलजीत सिंह, आरक्षी महेश डंगवाल, राधेश्याम लोहनी, अशोक कुमार और नवीन सिंह को निलंबित कर दिया गया है।
एसपी चंद्रशेखर आर. घोड़के ने बताया कि फरार आरोपी रोहित कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश तेज कर दी गई है। पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। वहीं, विभागीय जांच पूरी होने के बाद दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यह घटना पुलिस की कार्यशैली और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है। स्थानीय लोग भी पुलिस की बड़ी लापरवाही मान रहे हैं। फिलहाल पुलिस प्रशासन आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जुटा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top