देहरादून

देहरादून प्रेमनगर के दशहरा ग्राउंड में निर्माण कार्य के लिए बने गड्ढे में डूबने से पांच साल के बच्चे की मौत


देहरादून। प्रेमनगर के दशहरा ग्राउंड में निर्माण कार्य के लिए बने गड्ढे में डूबने से पांच साल के बच्चे की मौत हो गई। एसएसपी अजय सिंह ने घटना के संबंध में मुकदमा दर्ज कर जांच के आदेश दिए हैं
जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब 12 बजे बच्चा घर से खेलने निकला था। दिन भर परिजन और पुलिस उसकी तलाश में जुटी रही। रात करीब दस बजे पुलिस और स्थानीय लोगों ने देखा कि दशहरा ग्राउंड में गड्ढे में एक बच्चा पड़ा हुआ है। गड्ढा महज तीन से चार फीट गहरा है। बच्चे की पहचान अधीर कुमार पुत्र जितेंद्र कुमार निवासी मिल कॉलोनी शिवपुरी प्रेमनगर के रूप में हुई। 
बच्चा गुरुनानक स्कूल में पढ़ता था। उसके पिता मंडी में काम करते हैं। इस घटना के बाद से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। बताया जा रहा है कि बच्चे का पैर फिसलने से हादसा हुआ है। 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top