नई दिल्ली

दो साल से फरार अभियुक्त को मुक्तेश्वर पुलिस ने दिल्ली से किया गिरफ्तार


पुलिस ने रखा था 10 हजार का ईनाम, कोर्ट के आदेश के बाद हुई गिरफ्तारी


धानाचूली/मुक्तेश्वर। नैनीताल जनपद के थाना मुक्तेश्वर पुलिस ने दो वर्ष से फरार चल रहे 10 हजारी ईनाम अभियुक्त को दिल्ली बॉर्डर से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

उल्लेखनीय है पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड अशोक कुमार द्वारा समस्त जनपदों में लगातार चलाये जा रहे फरार बदमाशों की गिरफ्तारी करने हेतु अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल पंकज भट्ट द्वारा अधीनस्थ अधिकारियों को क्षेत्र में फरार अभियुक्तों की तत्काल गिरफ्तार किये जाने हेतु सख्त दिशा निर्देश दिये गये है।

इसी क्रम में डा. जगदीश चन्द्र एसपी क्राईम / यातायात नैनीताल व नितिन लोहनी क्षेत्राधिकारी भवाली के पर्यवेक्षण मे महेश जोशी थानाध्यक्ष मुक्तेश्वर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम के द्वारा थाना मुक्तेश्वर में दर्ज मुकदमा 15/21धारा 420 भादंसं और 66 डी आईटी एक्ट में लगभग दो वर्ष से फरार चल रहे वांछित अभियुक्त आरजू पुत्र वसीरुद्दीन निवासी अभ्यापुर थाना साहिबगंज जिला मुज्जफरपुर बिहार, हाल निवासी सरोल सेक्टर 18 गुडगांव हरियाणा जिस पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। जिसे अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नैनीताल के द्वारा वारंट जारी किए जाने के अनुपालन में पुलिस टीम के द्वारा 02 वर्षो से फरार चल रहे अभियुक्त आरजू पुत्र वसीरुद्दीन को दिल्ली गाजियाबाद बॉर्डर खोडा से गिरफ्तार किया गया । जिसे पुलिस टीम ने न्यायालय में पेश किया जा रहा है। गिरफ्तारी टीम में मुक्तेश्वर के थानाध्यक्ष महेश चंद्र जोशी कांस्टेबल विपिन शर्मा व कुंदन कठेत( एसओजी) शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top