राजनीति

धारी में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संगठन की ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन

धानाचूली। नैनीताल जिले के ब्लॉक धारी में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संगठन की राज्य कार्यकारिणी द्वारा निर्धारित सेफगार्ड पॉलिसी के तहत ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन किया गया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष बसंत गोस्वामी, जिला महासचिव कमलेश बचखेती एवं जिला संगठन मंत्री डॉ. संजय जनौटी विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में संगठन को सशक्त बनाने और कर्मचारियों के हितों की रक्षा को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में सर्वसम्मति से ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमेंअध्यक्ष अजय प्रसाद,सचिव कु. रेखा,
कोषाध्यक्ष महेश गोस्वामी,
मीडिया प्रभारी अनंगपाल सिंह बिष्ट को चुना गया।
नव-निर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत कार्यरत कर्मचारियों की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाएंगे और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए संगठित प्रयास करेंगे। बैठक में उपस्थित कर्मचारियों ने नवनियुक्त कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top