हरिद्वार

महाराजपुर खुर्द गांव में घुटने घुटने तक जलभराव क्षेत्र में पहुंचे पूर्व सीएम हरीश रावत

हरिद्वार का बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर सुनी समस्याएं और जलभराव की समस्या देखी

हरिद्वार। पूर्व सीएम हरीश रावत ने हरिद्वार क्षेत्र के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। जलभराव वाले क्षेत्रों में कमर कमर पानी में उतर कर आम जन के दुख को समझा। महाराजपुर खुर्द मे गंगा के खतरनाक जल भराव क्षेत्र में पहुंचे।

हरीश रावत ने हरिद्वार की खानपुर लक्सर ग्रामीण रानीपुर ज्वालापुर भगवानपुर मंगलोर रुड़की आदि क्षेत्रो में जनसंपर्क कर नुकसान का जायेजा लिया। महाराजपुर खुर्द विधानसभा लक्सर में  घुटनों से ऊपर पानी में जलमग्न खेतों को देखते व किसानों से बातचीत करते हुए हरीश रावत। जहां सैंकड़ों एकड़ जमीन महाराजपुर खुर्द,  गंगदासपुर से लेकर के अगल बगल के क्षेत्रों जिनमे भोगपुर भी सम्मिलित है, किसानों के खेत पानी से डूबे पड़े है। बरसात के दस दिन बाद भी पानी की निकासी न होने के कारण फसलें बुरी तरह से नष्ट हो गई है ( धान, गन्ना, चारा, सब्जी) किसानों को कोई सहायता अभी तक भी नहीं मिली है, किसानों में भारी आक्रोश है, हरीश रावत ने आज गंगदसपुर से लेकर बालावाली तक तटबंधों का भी निरीक्षण किया, उन्होंने जौरासी, रंसूरा क्षेत्र में फसलों को हुए नुकसान को भी देखा और टूटे हुए पुल का निरीक्षण कर किसानों व जनता से बातचीत की, हरीश रावत ने समस्त क्षेत्र को बाढ़ आपदा पीड़ित क्षेत्र घोषित करने तदनुरूप किसानों व प्रभावित लोगों को मुवावाजा देने की मांग की। रावत ने आपदा सहायता के मानकों को भी दुगुना लिए जाने की आवश्यकता बताई।
रावत जी के साथ पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राव आफाक अली, संजय सैनी , उमादत शर्मा , मास्टर जगमेर, सतबीर चौधरी, अयाज अहमद, नासिर अली  आदि क्रायकर्ता रात दिन साथ चल रहे है ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top