नई दिल्ली

उत्तराखंड के पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी का निधन

कुरैशी उत्तराखंड के अलावा उत्तर प्रदेश और मिजोरम के राज्यपाल भी रहे
देहरादून। तीन राज्यों के राज्यपाल रहे और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजीज कुरैशी का शुक्रवार को राजधानी भोपाल में निधन हो गया। 83 साल के कुरैशी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनका स्वास्थ्य ज्यादा खराब होने पर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उन्होंने अंतिम सांस ली, कुरैशी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और मिजोरम के राज्यपाल रहे।
अजीज कुरैशी का जन्म 24 अप्रैल 1980 को भोपाल में हुआ था। वह 1984 में मध्यप्रदेश के सतना से लोकसभा चुनाव में सांसद चुने गए थे। कुरैशी मध्यप्रदेश कांग्रेस इलेक्शन कमेटी के सचिव, भारतीय युवा कांग्रेस के संस्थापक सदस्य के साथ ही 1973 में मध्यप्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों में मंत्री भी रहे।
कुरैशी को 24 जनवरी 2020 को मध्यप्रदेश की तत्कालीन कमलनाथ सरकार ने मध्यप्रदेश उर्दू अकादमी का अध्यक्ष नियुक्त किया था।बताते चलें, आज ही उनकी जनाजे की नमाज ईशा की नमाज के बाद रात 8.30 बजे सुफिया मस्जिद में नमाजे जनाजा आदा की जाएगी। बड़ा बाग कब्रिस्तान पालीवाल अस्पताल के पीछे भोपाल टाकीज, भोपाल में सुपुर्दे खाक किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top