उधमसिंह नगर

अवैध संबंधों के शक में दोस्तों ने ही कर दी युवक की हत्या, शव नाले में फेंका

5 मई को किच्छा से हल्द्वानी के लिए निकला था युवक, वापस नहीं लौटने पर दर्ज कराई थी मिसिंग
रुद्रपुर
। किच्छा से पांच मई को घर से हल्द्वानी के लिए निकले युवक की उसी के दोस्तों ने कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। शव नाले में फेंक दिया। हत्या के पीछे युवक के एक महिला से अवैध संबंध होने का शक है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।  पुलिस के मुताबिक विश्वजीत विश्वास (19 वर्ष) पुत्र हरिदास विश्वास निवासी सुभाष कॉलोनी आजाद नगर वार्ड दो किच्छा में पेंटर का काम करता था। वह पांच मई को हल्द्वानी जाने की बात कहकर घर बाइक पर निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। विश्वजीत के भाई अनिल ने 12 मई को विश्वजीत की गुमशुदगी दर्ज करवाई। इसी बीच, विश्वजीत की बाइक ग्राम कठगंरी और मुडिया कॉलोनी के बीच तीन दिन पूर्व लावारिस हालत में यूपी पुलिस को मिली। यूपी पुलिस ने किच्छा कोतवाली में सूचना दी।
पुलिस ने छानबीन करते हुए विश्वजीत के दो दोस्तों को हिरासत में ले लिया। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपियों ने युवक की हत्या करना कबूल किया। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर शव आजादनगर सड़क पार मंदिर के पास नाले से बरामद कर लिया। कोतवाल धीरन्द्र कुमार ने बताया कि संदिग्धों की निशानदेही पर विश्वजीत का शव नाले से बरामद किया गया है। हत्या के स्पष्ट कारणों की संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी और बिजली का केबल बरामद किया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top