पिथौरागढ़

हल्द्वानी से अब गंगोलीहाट और रीठा साहिब के बस चलेगी रोडवेज की बस

इन रूटों पर नियमित तौर पर बसों संचालन होने से स्थानीय लोगों को निजी टैक्सियों के महंगे सफर से राहत मिलेगी
हल्द्वानी। पहाड़ी क्षेत्रों में सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। परिवहन निगम पिथौरागढ़ व चम्पावत जिले को स्थाई बस सेवा शुरू कर रहा है। संभागीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए) ने गंगोलीहाट और रीठा साहिब रूट पर बस संचालन की अनुमति दे दी है। अब निगम स्थाई रूप से इस रूटों पर बसों का संचालन करेगा।
कुमाऊं का मुख्य शहर होने से सभी पर्वतीय जिलों के लोगों की आवाजाही यहां बनी रहती है। ऐसे में सस्ते और सुरक्षित सफर के लिए रोडवेज बसों का इंतजार रहता है। वहीं कई रूटों पर बस संचालन की अनुमति नहीं होने से परिवहन निगम बसों का संचालन नहीं कर पाता है। अब इसके समाधान के लिए आरटीए ने दो जिलों के मुख्य मार्गों पर बस संचालन की अनुमति निगम को दी है। अब पिथौरागढ़ के गंगोलीहाट और चम्पावत जिले में हल्द्वानी से रीठा साहिब के बस चलाए जाने की अनुमति मिल गई है। इन रूटों पर नियमित तौर पर बसों संचालन होने से स्थानीय लोगों को निजी टैक्सियों के महंगे सफर से राहत मिलेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top