उधमसिंह नगर

अल्मोड़ा की युवती से रुद्रपुर में मुस्लिम युवक ने बनाए जबरन शारीरिक संबंध, अश्लील वीडियो भी बनाई


रुद्रपुर। निजी बीमा कंपनी में काम करने वाले युवक पर धर्म छिपाकर युवती का शारीरिक शोषण, बंधक बनाने और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगा है। पीड़िता के साथ हिंदूवादी संगठनों ने आवास विकास चौकी पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
अल्मोड़ा निवासी युवती ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसके परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। फरवरी 2021 में एक युवक से उसकी मुलाकात हुई थी। उसने अपना नाम समीर बताया था और वो बजाज फाइनेंस अल्मोड़ा में कार्य करता था। समीर ने उसको रुद्रपुर सिडकुल में अच्छी जॉब दिलवाने का आश्वासन दिया था। युवक ने 18 अक्टूबर 2023 को उसे रुद्रपुर बुलाया और किराये के कमरे जगतपुरा मस्जिद वाली गली पर ले गया। युवक ने मौका देखकर उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बना लिये। उसने विरोध किया तो युवक ने उसे डराते धमकाते हुए शादी की बात कही।
वह बार-बार शारीरिक संबंध बनाता रहा। बाद में लड़की को मालूम चला कि युवक मुस्लिम और खताडी रामनगर जिला-नैनीताल का रहने वाला है। युवक ने उसे गौ मांस खिलाने की कोशिश की। मुस्लिम धर्म अपनाने का लगातार दबाव बनाने लगा और कहने लगा कि तुझे धर्म परिवर्तन तो करना पड़ेगा। जिसका उसने पुरजोर विरोध किया। इसके बाद युवती ने भागने की कोशिश की तो युवक ने उसे जबरदस्ती कमरे में बंधक बना लिया।
लेकिन युवती किसी तरह से युवक के चंगुल से छुटकर भागी और अपने घर अल्मोड़ा चली गयी। युवती ने बताया कि युवक ने उसकी कुछ विडिया और आपत्तिजनक फोटो खींच लिए थे, जिससे वह युवती को बार-बार ब्लैकमैल करता रहता था और कहता था कि अगर तू मेरे पास नहीं आयी तो मैं यह फोटो और वीडियो तेरे सभी रिश्तेदारों में भेजकर तुझे बदनाम कर दूंगा और तेरे भाई को जान से मार दूंगा और तुझे कही मुंह दिखाने लायक नहीं छोडूंगा। मैं अपने भाई की जान बचाने के लिये और बदनामी की डर से उक्त युवक के चुंगल में बुरी तरह से फंस गयी। इसी बीच उसे पता चला कि उस युवक ने अन्य हिन्दू लड़कियों को भी अपने प्रेमजाल में फसा रखा है। उसने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top