हरिद्वार

हरकी पैड़ी पर बाबा विश्वनाथ मां जगदीशीला डोली ने किया गंगा स्नान

गंगा स्नान कर उत्तराखंड भ्रमण पर रवाना हुई, देव डोली का भव्य स्वागत
हरिद्वार।
बाबा विश्वनाथ मां जगदीशीला डोली यात्रा के हरकी पैड़ी पहुंचने पर भारी  बारिश के बावजूद तीर्थ पुरोहितों एवं भक्तों ने हर्षोल्लास के साथ स्वागत किया। भारत माता मंदिर के श्रीमहंत एवं निरंजनी अखाड़ा के महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी महाराज के संयोजन में हर की पैड़ी पर गंगा स्नान के पश्चात पूजा अर्चना कर देव डोलियों को उत्तराखंड भ्रमण के लिए रवाना किया गया।
डोली यात्रा के आयोजक पूर्व कैबिनेट मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने कहा कि बाबा विश्वनाथ मां जगदीशीला डोली यात्रा संपूर्ण उत्तराखंड को धार्मिक, सांस्कृतिक एकता के सूत्र में पिरोने और धर्म जागरण का कार्य कर रही है। विगत 23 वर्षों से यह क्रम निरंतर चल रहा है। उन्होंने बताया कि स्वामी रामतीर्थ एवं महर्षि वशिष्ठ की तपोभूमि विशौन पर्वत टिहरी गढ़वाल से निकलने वाली बाबा विश्वनाथ मां जगदीशीला डोली यात्रा का उद्देश्य प्राचीन देव स्थलों, भूले बिसरे तीर्थ स्थानों को जागृत करना है। स्वामी ललितानंद गिरी ने कहा कि अगले वर्ष डोली यात्रा की रजत जयंती धूमधाम से मनायी जाएगी। उन्होंने कहा कि रजत जयंती वर्ष में डोली यात्रा को हरिद्वार में ही रात्रि विश्राम कराया जाएगा और विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान जागर आदि का आयोजन किया जाएगा। डोली यात्रा के हरकी पैड़ी पहुंचने पर यात्रा के स्थानीय संयोजक अमेश शर्मा, मुकेश शर्मा, मनोज झा, एडवोकेट वरुणेश, समाजसेवी अनीता वर्मा, संजय वर्मा, नवीन दुबे, अंकूर पालीवाल, संजय सिंघल आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top