पिथौरागढ़

अल्मोड़ा फलसीमा के पास कार खाई में गिरी, चालक की मौत

सीओ अल्मोड़ा, सीओ ट्रैफिक सहित पुलिस, फायर, एसडीआरएफ व एसएसबी की टीमें रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंची

अल्मोड़ा। आज सुबह डीसीआर (जिला नियंत्रण कक्ष ) अल्मोड़ा में डायल 112 के माध्यम से सूचना मिली कि एक कार फलसीमा (अल्मोड़ा) के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है। सूचना पर सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद व सीओ ट्रैफिक अल्मोड़ा ओशिन जोशी सहित प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा अरुण कुमार व कोतवाली पुलिस, ट्रैफिक पुलिस, फायर यूनिट अल्मोड़ा, एसडीआरएफ व एसएसबी की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचे।
घटनास्थल पर एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क से लगभग 700 मीटर नीचे खाई में गिरी हुई थी। टीमों द्वारा खाई में उतरकर तत्काल रेस्क्यू कार्य प्रारम्भ करते हुए मुर्छित एवं गंभीर रुप से घायल अवस्था में मिले वाहन चालक सुनील आर्या पुत्र प्रेम राम आर्या निवासी उडयारी हवालबाग, अल्मोड़ा को स्टेचर के माध्यम से सड़क मार्ग पर लाया गया तथा एम्बुलेंस के माध्यम से उपचार हेतु बेस चिकित्सालय भिजवाया गया।

घायल व्यक्ति के परिजनों को भी सूचना दी गई। वाहन कार संख्या- यू0के0 01 सी- 4290 पूर्ण रुप से क्षतिग्रस्त हो गया है रेस्क्यू कार्य के दौरान कार में अन्य कोई सवार नही मिला, वाहन चालक के बेहोश होने के कारण वाहन में अन्य सवार यात्रियों के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त नही होने के कारण घटनास्थल पर मौजूद पुलिस टीमों द्वारा घटनास्थल के आस-पास के क्षेत्र में छानबीन की जा रही है। गंभीर रुप से घायल वाहन चालक सुनील आर्या के बेस अस्पताल अल्मोड़ा पहुचने पर चिकित्सकों द्वारा सुनील आर्या को मृत घोषित कर दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top